एक्सप्लोरर

कोविड-19 के मामूली संक्रमण के बाद लंबे समय तक बनी रहती है रोग प्रतिरोधक क्षमता, स्टडी में खुलासा

‘नेचर’ पत्रिका में प्रकाशित स्टडी में कहा गया है कि कोविड-19 के मामूली संक्रमण से लंबे समय तक रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है और इसमें बार-बार बीमार होने की संभावना कम हो जाती है.

नई दिल्ली: कोविड-19 के मामूली संक्रमण से निपटने के कुछ महीने बाद भी लोगों में प्रतिरक्षी कोशिकाएं होती हैं जो कोरोना वायरस के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा करती हैं. यह जानकारी एक स्टडी में दी गई है. अमेरिका के सेंट लूइस में वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की कोशिकाएं जीवन भर रह सकती हैं, जिससे हर समय रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रह सकती है.

‘नेचर’ पत्रिका में प्रकाशित स्टडी में कहा गया है कि कोविड-19 के मामूली संक्रमण से लंबे समय तक रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है और इसमें बार-बार बीमार होने की संभावना कम हो जाती है. वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर और शोध के वरिष्ठ लेखक अली एल्लेबेडी ने कहा, ‘‘पिछली गर्मियों में इस तरह की खबरें आईं कि संक्रमण के बाद रोग प्रतिरोधी क्षमता तेजी से कम होती है, जिससे कोविड-19 हो जाता है और मुख्य धारा के मीडिया ने कहा कि इस कारण शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता लंबे समय तक नहीं टिक पाती है.''

रोग प्रतिरोधक स्तर का नीचे आना सामान्य बात

एल्लेबेडी ने कहा, ‘‘लेकिन यह आंकड़ों को गलत तरीके से पेश करना है. संक्रमण के बाद रोग प्रतिरोधक स्तर का नीचे आना सामान्य बात है, लेकिन वह बिल्कुल ही खत्म नहीं हो जाता है.’’ शोधकर्ताओं ने पाया कि पहले लक्षण के 11 महीने बाद लोगों में फिर से रोग प्रतिरोधी कोशिकाएं पैदा होती हैं. उन्होंने बताया कि ये कोशिकाएं लोगों के शेष जीवन तक जीवित रहेंगी और रोग प्रतिरोधी क्षमता उत्पन्न करेंगी जो कि यह लंबे समय तक प्रतिरक्षण क्षमता का दमदार सबूत है.

शोधकर्ताओं के अनुसार, संक्रमण के दौरान एंटीबॉडी उत्पन्न करने वाली प्रतिरोधी कोशिकाएं तेजी से विभाजित होती हैं और रक्त में आ जाती हैं जिससे एंटीबॉडी का स्तर तेजी से बढ़ जाता है. उन्होंने बताया कि संक्रमण दूर होने पर ऐसी ज्यादातर कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं और रक्त में एंटीबॉडी का स्तर कम हो जाता है.

शोधकर्ताओं ने बताया कि एंटीबॉडी उत्पन्न करने वाली कुछ कोशिकाएं लंबे समय तक रहने वाली प्लाज्मा कोशिकाएं कहलाती है. ये कोशिकाएं अस्थि मज्जा यानी बोन मैरो में पहुंच कर वहां रहने लगती हैं और कम संख्या में ही सही, एंटीबॉडी उत्पन्न कर रक्त प्रवाह में पहुंचाती हैं. ये एंटीबॉडी वायरस के संक्रमण से बचाव करती हैं.

यह भी पढ़ें: क्या कोरोना की अगली लहर में बच्चे अधिक प्रभावित होंगे? सरकार के कोविड-19 संबंधी कार्यसमूह के प्रमुख ने दी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget