एक्सप्लोरर

यूक्रेन की स्थिति पर हुई MEA की सलाह देनेवाली समिति की बैठक, जयशंकर से लेकर शशि थरूर तक, जानें किसने क्या कहा

शशि थरूर ने कहा कि मेरा विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके सहयोगियों को धन्यवाद है, जिन्होंने विस्तार से ब्रीफिंग की और हमारी चिंताओं और सवालों का जवाब दिया.

Consultative Committee of Parliament on External Affairs: विदेश मंत्रालय को सलाह देनेवाली समिति की गुरुवार को बैठक हुई. इस दौरान यूक्रेन की स्थिति और वहां पर फंसे भारतीयों को निकालने के प्रयासों पर व्यापक चर्चा हुई. बैठक के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन की ताजा स्थिति को लेकर विदेश मंत्रालय की सलाह देनेवाली समिति की बैठक तुरत खत्म हुई है. उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से वापस लाने के लिए समर्थन में कड़ा और एक राय से संदेश दिया गया.

तो वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने इस बैठक को बेहतर बताया. उन्होंने कहा कि मेरा विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके सहयोगियों को धन्यवाद है, जिन्होंने विस्तार से ब्रीफिंग की और हमारी चिंताओं और सवालों का जवाब दिया. उन्होंने आगे कहा कि यही वो इच्छाशक्ति है, जिसके जिसके बिना पर विदेश नीति चलनी चाहिए.

गौरतलब है कि हर परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष संबंधित मंत्रालय का मंत्री होता है. इस समिति का गठन संसदीय कार्य मंत्रालय करता है न कि लोकसभा या राज्यसभा. इसमें लोकसभा के सदस्य है- अनिल फिरोजिया, भगवंत मान, भोला सिंह (परमानेंट स्पेशल इनवाइटी), किरन खेर, डॉक्टर एमपी अब्दुसमद समदानी, राहुल गांधी, राजदीप रॉय, सजदा अहमद, शशि थरूर, सुमनलात अंबरीश और वेंकट सत्यवती बीसेठी. इसके साथ ही, राज्यसभा के सदस्य हैं- आनंद शर्मा, जीसी चंद्रशेखर, जीवीएल नरसिम्हा राव, महेश जेठमलानी, नरेन्द्र जाधव, प्रेमचंद गुप्ता, प्रियंका चतुर्वेदी, एस.आर. बालसुब्रमण्यम, सस्मित पात्रा और सुजीत कुमार.

दूसरी तरफ, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच आज क्वॉड देशों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी. यह बैठक वर्चुअल होगी और इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. भारत के अलावा इस बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल होंगे. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और जापान के राष्ट्र अध्यक्ष भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में जुड़ेंगे. बताया जा रहा है कि इस बैठक में रूस-यूक्रेन मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है.

भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि क्वॉड लीडर्स मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन और जापानी पीएम फुमियो किशिदा भी शामिल होंगे. बैठक वर्चुअल तरीके से होगी.

विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस बैठक में हिंद-प्रशांत में महत्वपूर्ण विकास के बारे में चर्चा की जाएगी. इसके अलावा क्वॉड लीडर्स क्वॉड के समकालीन और सकारात्मक एजेंडे के हिस्से के रूप में घोषित लीडर्स की पहल को लागू करने के लिए चल रहे प्रयासों की भी समीक्षा करेंगे. हालांकि विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन चर्चा है कि इस बैठक में रूस-यूक्रेन संकट पर भी चर्चा हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Quad Leaders Meeting: क्वॉड की बैठक आज, नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन भी होंगे शामिल, रूस-यूक्रेन संकट पर भी हो सकती है बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget