एक्सप्लोरर

कांग्रेस वर्किंग कमिटी ने केंद्र सरकार से पूछा क्या है लॉकडाउन का एग्जिट प्लान?

कांग्रेस वर्किग कमिटी (CWC) की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए किए जा रहे इंतजामों पर अपनी चिंता जाहिर की और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए.

नई दिल्ली: कोरोना संकट से लड़ने में केंद्र सरकार को नाकाम बताते हुए कांग्रेस ने सरकार से पूछा है कि 3 मई के बाद यानी लॉकडाउन के बाद का 'एग्जिट प्लान' क्या है? कांग्रेस ने सरकार से प्रवासी मजदूरों की घर जाने में मदद करने और गरीबों के खाते में साढ़े सात हजार रुपए देने की मांग के साथ ही राज्य सरकारों को पर्याप्त वित्तीय सहायता देने की मांग केंद्र सरकार से की है. इसको लेकर गुरुवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की डिजिटल बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में सोनिया गांधी ने बीजेपी पर नफरत का वायरस फैलाने का आरोप लगाया. कोरोना को लेकर एक महीने के भीतर सीडब्ल्यूसी की ये दूसरी डिजिटल बैठक थी.

सीडब्ल्यूसी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि एकजुट होकर कोरोना से लड़ने की बजाय बीजेपी नफरत का वायरस फैला रही है. सोनिया गांधी का इशारा पालघर हिंसा के बाद बीजेपी नेताओं के बयानों को लेकर था.

सोनिया गांधी ने कहा कि अब भी टेस्टिंग की संख्या कम है. इसके अलावा जरूरत के मुताबिक टेस्टिंग किट और पीपीई किट उपलब्ध नहीं हैं. जो उपलब्ध हैं उनकी क्वालिटी अच्छी नहीं है. वहीं राहुल गांधी ने लॉकडाउन को एक 'पॉज बटन' बताते हुए कहा कि अब हॉटस्पॉट वाले इलाकों में लॉकडाउन और सुरक्षित इलाकों को खोलने के बारे में सोचना होगा. राहुल ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की समस्या का समाधान सबसे पहले ढूंढना होगा.

कांग्रेस वर्किंग कमिटी में पारित प्रस्ताव में केंद्र सरकार से कहा गया कि लॉकडाउन के बचे हुए वक्त में भविष्य का रोडमैप बनाए और लोगों को बताए कि लॉकडाउन के बाद का एक्जिट प्लान क्या है? कांग्रेस ने सरकार को सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य के ढांचे की क्षमता बढ़ाए और अर्थव्यवस्था पर फोकस करे.

कांग्रेस ने कोरोना के रोकथाम और इलाज, लोगों के आजीविका का साधन, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, आर्थिक पुनरोद्धार जैसे चार बिंदुओं पर सरकार को सुझाव दिया है. इसके साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि एक महीने पहले प्रधानमंत्री द्वारा घोषित इकॉनॉमिक टास्क फोर्स ने अभी तक सरकार को कोई कार्ययोजना तक पेश नहीं की है.

कांग्रेस ने मांग की है कि जो प्रवासी मजदूर अपने घर लौटना चाहते हैं उनके लिए सरकार नीति बना कर एहतियात के साथ घर जाने का इंतजाम करे और जिनकी मौत हुई है उन्हें मुआवजा दे. साथ ही विदेश में फंसे लोगों की वापसी की व्यवस्था भी सरकार करे. कृषि ऋण को ब्याज मुफ्त करने और माइक्रो, स्मॉल एवं मीडियम स्केल उद्योग को लेकर ठोस रणनीति बनाने की मांग भी सरकार से की गई है.

Coronavirus: 500 रुपए से कम में होगा कोरोना का टेस्ट, महज एक घंटे में आएगा रिजल्ट Coronavirus: स्पेशल ट्रेन को लेकर Whatsapp पर हो रहा था दुष्प्रचार, सेना ने किया खंडन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget