एक्सप्लोरर

राजस्थानः राम मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस इकट्ठा कर रही है चंदा, कार्यक्रम का नाम रखा- एक रुपया राम के नाम

राजस्थान में छात्र संगठन की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इक्कठा किया जा रहा है. कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान का नाम 'एक रूपया राम के नाम' रखा गया है.

जयपुरः अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस की ओर से चंदा जुटाने का कार्यक्रम शुरू कर दिया है. कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की ओर से इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है. कांग्रेस की ओर से इस अभियान का नाम रखा गया है 'एक रूपया राम के नाम.' कार्यक्रम की शुरुआत जयपुर के कॉमर्स कॉलेज से की गई. एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने बताया कि इसका मकसद साफ है कि समाज के सभी लोगों को इस नेक कार्य से जोड़ना है. अभिषेक चौधरी ने बताया कि राममंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्रित करने का काम प्रदेश के सभी जिलों में संगठन के पदाधिकारी करेंगे.

कांग्रेस छात्र संगठन की ओर से इस संबंध में कहा गया है कि यह कार्यक्रम 15 दिनों तक चलाई जाएगी. छात्र संगठन की ओर से कार्यक्रम को लेकर कहा गया है कि यह न सिर्फ कॉलेज बल्कि प्रदेश के सभी स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच भी हम चंदा मांगने जाएंगे.

आरएसएस पर बड़ा हमला

राम मंदिर के लिए चंदा जमा करने को लेकर राजस्थान कांग्रेस छात्र संगठन के अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है. अभिषेक चौधरी ने कहा, ''आरएसएस और बीजेपी से जुड़े लोग राम मंदिर पर चंदा के नाम पर लोगों के ऊपर दबाव बना रहे हैं. मेरा मानना है कि समर्पित होकर एक रुपया देना और एक करोड़ देना दोनों बराबर है. आरएसएस और बीजेपी से जुड़े लोग इस काम को लूट का धंधा बना चुके हैं.''

अभिषेक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का यह अभियान सांप्रदायिक ताकतों को संदेश देने का काम करेगा. उन्होंने कहा, ''हमे राजनीति करने के लिए किसी धर्म का सहारा लेने की जरूरत नहीं है. भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो संविधान के अनुसार काम करती है. हमारा यह अभियान उन सांप्रदायिक ताकतों के लिए एक संदेश है जो राम मंदिर के नाम पर देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.''

'राम' सभी के हैं

राजस्थान एनएसयूआई के प्रवक्ता रमेश भाटी ने कहा कि राज्य में राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे अभियान से जो धन संग्रह होगा वह राम मंदिर ट्रस्ट को दिया जाएगा. इस दौरान रमेश भाटी ने कहा, ''बीजेपी के प्रचार के विपरीत, हमारे अभियान का उद्देश्य यह संदेश देना है कि भगवान राम केवल हिंदुओं या किसी विशिष्ट समुदाय के लिए नहीं हैं. भगवान राम सभी के लिए हैं और उनके लिए सभी धर्मों में विश्वास एक बराबर है.''

भव्य राम मंदिर के लिए हरिद्वार में साधु संत आगे आए, घर घर जा रहे हैं विहिप कार्यकर्ता 

किराना, सब्जी और पटरी दुकानदारों ने राम मंदिर के लिए दिल खोलकर दिया दान, शुरू हो चुका है नींव का काम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget