एक्सप्लोरर

किराना, सब्जी और पटरी दुकानदारों ने राम मंदिर के लिए दिल खोलकर दिया दान, शुरू हो चुका है नींव का काम

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए पटरी दुकानदारों ने भी दिल खोलकर दान दिया. सब्जी वाले हों या फिर किराना की दुकान वाले, सभी ने राम मंदिर के लिए सहयोग किया और कूपन प्राप्त किया.

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार से डोर-टू-डोर समर्पण निधि प्राप्त करने का अभियान शुरू किया. ये अभियान नवाबों की नगरी फैजाबाद शहर के रिकाबगंज से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुरु किया. चंपत राय ने बताया कि 1 फरवरी से 15 फरवरी तक अयोध्या और उसके आसपास के जिलों में समर्पण निधि प्राप्त करने का अभियान चलाया जाएगा. फैजाबाद शहर में चंपत राय और उनके कार्यकर्ताओं ने सब्जी वाले, ठेले, किराना, पटरी दुकानदारों से समर्पण निधि देने का आह्वान किया.

लोगों ने दिल खोलकर दिया दान राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए पटरी दुकानदारों ने भी दिल खोलकर दान दिया. चाहे वो सब्जी वाले हों या फिर किराना की दुकान वाले, सभी ने दिल खोलकर राम मंदिर के लिए सहयोग किया और कूपन प्राप्त किया. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि समर्पण निधि प्राप्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. विश्व हिंदू परिषद और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता घर-घर, दुकान-दुकान जाकर समर्पण निधि प्राप्त करने का अभियानचला रहे हैं. जो समर्थ होगा वो अपने सामर्थ्य के अनुसार राम मंदिर निर्माण में समर्पण निधि देकर सहयोग करेंगे.

शुरू हो चुका है नींव का काम चंपत राय ने बताया कि इसी समर्पण निधि से राम मंदिर का निर्माण होगा. उन्होंने बताया कि राम मंदिर की नींव की खुदाई 15 जनवरी से शुरू हो चुकी है और जिस जगह पर राम मंदिर बनना है उस जगह पर बड़ी-बड़ी मशीनें काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आम व्यक्ति अपने पुरुषार्थ की कमाई से सहयोग कर राम मंदिर निर्माण में पुण्य के भागीदारी बनें.

27 फरवरी तक चलेगा अभियान चंपत राय ने बताया कि इसके लिए 10, 100 और 1000 रुपए का कूपन बनाया गया. इससे ऊपर जो भी राशि मिलेगी उसकी रसीद दी जाएगी. उन्होंने बताया कि समर्पण निधि अभियान की शुरुआत मकर संक्रांति से हो चुकी है और ये 27 फरवरी तक चलेगा. अभियान के दौरान ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:

सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, कहा-'इस बजट ने गरीबों और किसानों को धोखा दिया'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बजट की तारीफ, कहा- 'आत्मनिर्भर भारत की मंशा के अनुरूप'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता से सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget