एक्सप्लोरर

कांग्रेस के बजट में 'सॉफ्ट हिंदुत्व', राजस्थान में गोशाला की बात, MP में पुजारी कल्याण कोष का गठन

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने कहा कि सूबे में अध्यात्म विभाग का गठन किया गया है. पुजारी कल्याण कोष की स्थापना की गई है.

जयपुर/भोपाल: राजस्थान और मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मौजूदा कार्यकाल का पहला बजट पेश किया. बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं पर फोकस तो था ही 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की भी छाप साफ दिखी. राजस्थान की गहलोत सरकार ने हर एक पंचायत समिति स्तर पर नन्दी गोशाला स्थापित करने की बात कही है.

वहीं मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने भी गौशाला निर्माण के लिए विशेष परियोजना की बात कही है. साथ ही पुजारी कल्याण कोष और अध्यात्म विभाग के गठन को लेकर दावे किए गए.

एमपी के वित्तमंत्री तरुण भनोट ने गौशालाओं के तीन मॉडल्स बताए और इसके लिए 132 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने की बात कही. इसमें निजी क्षेत्रों और आर्थिक सामर्थ्य वाले मंदिरों को भी शामिल किया गया है.

तरुण भनोट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अध्यात्म विभाग का गठन किया है. पुजारियों के मानदेय में तीन गुना वृद्धि के साथ उनके हितों की रक्षा हेतु पुजारी कल्याण कोष की स्थापना की जा रही है. साथ ही राम वन गमन पथ के अंचलों के विकास के लिये प्रस्ताव किया गया है.

दोनों ही राज्यों में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. मध्य प्रदेश में कांग्रेस मात्र एक सीट जीत सकी. वहीं राजस्थान में पार्टी खाता भी खोलने में नाकामयाब रही. लोकसभा चुनाव से करीब छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को शिकस्त दी थी.

बीजेपी कांग्रेस पर हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप लगाती रही है. यही नहीं कांग्रेस के नेता भी मानते हैं कि पार्टी चुनावों में होने वाले नुकसान के बाद 'सॉफ्ट हिंदुत्व' का रास्ता चुना. मंगलवार को ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी ने कहा, ''भारतीयता, भारतीय संस्कृति' को लेकर मेरे विचार से पार्टी सहमत नहीं थी. बाद में भारतीय संस्कृति से नजदीकी दिखाने के लिए क्या क्या नहीं करना पड़ा!"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget