एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: अमित शाह बोले, कांग्रेस ने आदिवासियों को दिखाए 'शेख चिल्ली' के सपने

बोडेली/देवलिया: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी पूर्वी गुजरात के आदिवासी क्षेत्र से कांग्रेस की पकड़ कमजोर करने की कोशिश में लगी हुई है. इसी क्रम में बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने छोटा उदयपुर जिले के देवलिया गांव में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कांग्रेस पर आदिवासियों को ‘शेख चिल्ली’ (अधूरे) के सपने दिखाने का आरोप लगाया.

गुजरात बीजेपी की ‘विस्तारक’ पहल

अमित शाह ने बुधवार को छोटा उदयपुर जिले के देवलिया गांव में घर-घर प्रचार अभियान आयोजित किया. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बूथ स्तरीय सभा को संबोधित किया. शाह ने गुजरात बीजेपी की ‘विस्तारक’ पहल के तहत आदिवासी परिवार के साथ दोपहर का भोजन किया. इसका लक्ष्य राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लोगों के साथ सीधे संपर्क स्थापित करना है.

गुजरात की सत्तारूढ़ बीजेपी की प्रशंसा

बोडेली में स्वामी नारायण मंदिर के परिसर में आदिवासी नेताओं से बात करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ‘बीते 22 साल में आदिवासियों के विकास के लिए’ गुजरात की सत्तारूढ़ बीजेपी की प्रशंसा की.

लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रमुख ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने आपको केवल सपने दिखाए हैं.. सपने जो पूरे नहीं होते, उन्हें शेख चिल्ली के सपने कहते हैं.’’ शाह राज्य बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव और पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं के साथ गांव में वोट मांगने के लिए घर-घर गए.

''2012 में कांग्रेस ने यहां आधे से अधिक सीटों दर्ज की थी जीत''

आपको बता दें कि बीजेपी के गंभीर प्रयासों के बावजूद पूर्वी गुजरात के आदिवासी इलाकों में अब भी कांग्रेस की पकड़ बनी हुई है और साल 2012 के चुनाव में पार्टी ने 28 विधानसभा सीटों में से आधे से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी.

अपने संक्षिप्त वक्तव्य में शाह ने कहा कि गुजरात अब भी पार्टी का मजबूत गढ़ है और उन्हें इसे और मजबूत बनाना है और यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में पार्टी की स्थिति मजबूत बनी रहे.

PM मोदी का नेतृत्व पार्टी के लिए ‘गर्व की बात’

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अकेले गुजरात में 48,000 पार्टी कार्यकर्ता दल के कार्यक्रमों, केंद्र और राज्य की हमारी सरकारों के कार्यों के बारे में लोगों को बताने के लिए घर-घर जाएंगे...किसी भी पार्टी ने ऐसा कदम नहीं उठाया है. यहां पर भी आप बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक के कार्यकर्ताओं को देख सकते हैं.’’ उन्होंने मोदी के नेतृत्व को पार्टी के लिए ‘गर्व की बात’ करार दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget