एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने कहा- कोरोना वायरस से बचना है तो सब कुछ बंद करना ज़रूरी

कांग्रेस के लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि जिस तरीक़े से वायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं, इसे रोकने के लिए सब कुछ बंद करने में ही भलाई है.हमारे नेता राहुल गांधी बहुत पहले से ही कोरोना वायरस पर सरकार को सतर्क कर रहे थे, लेकिन सरकार नहीं जागी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की बढ़ती समस्या पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सम्बोधित किया. लेकिन कांग्रेस ने इससे पहले ही संसद, एयरपोर्ट, शॉपिंग मॉल जैसे तमाम वो जगह, जहां ज़्यादा से ज़्यादा लोग इकट्ठा हो सकते हैं, उन्हें बंद करने की मांग की.

कांग्रेस के लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि जिस तरीक़े से वायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं, इसे रोकने के लिए सब कुछ बंद करने में ही भलाई है. हमारे नेता राहुल गांधी बहुत पहले से ही कोरोना वायरस पर सरकार को सतर्क कर रहे थे, लेकिन सरकार नहीं जागी.

अभी तक सिर्फ़ राज्य सरकारें ही खुद से कदम उठा रही है. केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों में कोई तालमेल नहीं है, केन्द्र सरकार को चाहिए कि वो राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस समस्या से निपटने के लिए कड़े कदम उठाएं, इसके साथ ही हम चाहते हैं कि जब आज नरेंद्र मोदी जी देश को सम्बोधित करें तो कुछ कड़े कदम उठाएं ताकि वायरस को फ़ैसले से रोका जा सके और देश की जनता में डर कम हो.

इसके अलावा कांग्रेस के राज्य सभा सांसद और पूर्व विदेश मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि, इतनी बड़ी संख्या में लोग संसद आ रहे हैं. वित्तीय बिल को छोड़कर कोई ऐसा बड़ा काम नहीं है, इस बजट सत्र में करना हो, लेकिन सरकार इस बात पर अडिग है कि वो संसद के बजट सत्र को स्थगित नहीं करना चाहती, हम सरकार से मांग करते हैं कि कोरोना वायरस के चलते संसद सत्र को स्थगित कर दिया जाए.

हालांकि पीएम मोदी ने आज देश में लॉक डाउन का एलान नहीं किया है, लेकिन उन्होंने लोगों से 22 मार्च, रविवार को सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक घर में रहने को कहा है. इसे पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू का नाम दिया है.

ये भी पढ़ें:

कोरोना का असर: लखनऊ हवाई अड्डे पर होम क्वारंटीन किए गए लोगों के हाथों पर लग रहा है ठप्पा 

महाराष्ट्र में कोरोना के 49 मामले, 1965 और 71 की जंग याद करते हुए CM उद्धव बोले- यह भी वॉर अगेंस्ट वायरस है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget