एक्सप्लोरर

CWC Reshuffle: CWC में बड़ा फेरबदल! कांग्रेस के हर बड़े फैसले में होगा दखल, जानें खरगे की नई टीम से जुड़ी बड़ी बातें

Congress Working Committee: राजस्थान चुनाव से पहले कांग्रेस ने CWC मे बड़ा फेरबदल किया है. 39 सदस्यीय पैनल में सचिन पायलट, आनंद शर्मा और शशि थरूर को शामिल किया गया है.

Congress Panel Reshuffle: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने अपनी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) को पुनर्गठित किया है. पार्टी ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए इसमें कुछ चौंकाने वाले बदलाव किए हैं. 39 सदस्यीय पैनल में नाराज चल रहे सचिन पायलट को भी शामिल किया गया है. पायलट को कमेटी में शामिल करने का उद्देश्य राजस्थान चुनाव से पहले उन्हें को शांत करना है. 

बता दें कि पायलट ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस प्रमुख के पद से हटा दिया गया था. पायलट के अलावा कमेटी में आनंद शर्मा और शशि थरूर को भी जगह मिली है.  

आनंद शर्मा और शशि थरूर CWC में शामिल
कमेटी में जगह पाने वाले आनंद शर्मा और शशि थरूर उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने तत्कालीन पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर उन मुद्दों को उठाया था जो पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे थे. हालांकि, थरूर ने बाद में कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा. वह मल्लिकार्जुन खरगे से हार गए थे.

दीपा दास और सैयद नासिर हुसैन को मिली जगह
पैनल में दीपा दास मुंशी और सैयद नासिर हुसैन को भी जगह मिली है. दीपा दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दास मुंशी की पत्नी हैं, जो पश्चिम बंगाल से सांसद रहे थे. हुसैन राज्यसभा सदस्य हैं. वह इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में काम कर चुके हैं.

तीन युवा नेताओं को मिली जगह
इस साल की शुरुआत में पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि पार्टी के आधे पदाधिकारियों की उम्र 50 से कम होनी चाहिए, जबकि नई सीडब्ल्यूसी में केवल तीन नेताओं की उम्र 50 साल से कम है. इनमें सचिन पायलट, गौरव गोगोई और के पटेल शामिल हैं.

सीडब्ल्यूसी में शामिल हुई प्रियंका गांधी 
प्रियंका गांधी वाड्रा को भी सीडब्ल्यूसी में शामिल किया गया है. सूत्रों का कहना है कि वह उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद की जिम्मेदारियों से मुक्त हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Congress Panel Reshuffle: सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है कांग्रेस! CWC में क्या इसलिए किया गया शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget