एक्सप्लोरर

Congress Panel Reshuffle: सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है कांग्रेस! CWC में क्या इसलिए किया गया शामिल?

Sachin Pilot: सचिन पायलट को राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीडब्ल्यूसी में जगह दी गई है. सूत्रों के मुताबिक पायलट को किसी राज्य का प्रभारी बनाया जा सकता है.

Congress Working Committee: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर रविवार (20 अगस्त) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्यों के नामों का ऐलान किया गया. इसमें सचिन पायलट को भी शामिल किया गया है. उन्हें इस साल के अंत में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीडब्ल्यूसी में जगह दी गई है. वह काफी समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे. सूत्रों के मुताबिक, पायलट को किसी बड़े राज्य का इन-चार्ज बनाया जा सकता है. 

सचिन पायलट के अलावा सीडब्ल्यूसी में शशि थरूर, दीपा दास मुंशी और सैयद नासिर हुसैन को भी शामिल किया गया है. सीडब्ल्यूसी के कुल 39 सदस्यों में से केवल तीन सदस्यों की उम्र 50 वर्ष से कम हैं और सचिन पायलट उनमें से एक हैं.

2018 से सचिन-गहलोत में विवाद
सचिन पायलट और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से ही विवाद चल रहा है. पायलट ने सीएम गहलोत पर बीजेपी नेता और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया था. 

इसके बाद पायलट ने पार्टी के 18 विधायकों के साथ गहलोत के खिलाफ विद्रोह कर दिया था. ऐसी अफवाहें भी सामने आने लगीं थी कि बीजेपी गहलोत विरोधी खेमे से बातचीत कर रही है. हालांकि, पायलट और उनके वफादारों ने इस दावे का खंडन किया था. इसके बाद सचिन पायलट की ओर से उठाए गए मुद्दों पर गौर करने के कांग्रेस आलाकमान के आश्वासन के बाद राजनीतिक संकट समाप्त हो गया था.

गहलोत समर्थक विधायकों ने किया विवाद
उस बीच ऐसी खबरें सामने आई थीं कि कांग्रेस आलाकमान अशोक गहलोत को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है और उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. इसके चलते एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया. तब अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों ने विद्रोह का झंडा उठाया. अशोक गहलोत की टीम से जुड़े विधायक चाहते थे कि पार्टी की कमान मिलने पर भी गहलोत राजस्थान के सीएम बने रहें.

अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
बता दें कि पिछले दिनों पायलट ने जयपुर में धरना भी दिया था. उस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार के मुद्दों पर अब तक के कार्यकाल में कोई कार्रवाई नहीं की है, जिनके आधार पर वो सत्ता में आई थी. सचिन पायलट लंबे समय से राज्य में पिछली बीजेपी सरकार के कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का किया ऐलान, G-23 गुट के इन नेताओं को भी मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
McDonald Outlet: वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट
वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget