एक्सप्लोरर

EVM पर कांग्रेस ने फिर उठाए सवाल, कहा- डाला गया वोट, बदला जा सकता है, नहीं है विश्वास

Congress On West Bengal Violence: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने तमाम मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर भी अपनी बात रखी.

Congress On EVM: कांग्रेस ने एक बार फिर ईवीएम (EVM) को लेकर गंभीर सवाल उठाये हैं. EVM को लेकर ये सवाल अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड की रिपोर्ट सामने आने के बाद उठे हैं. तुलसी गबार्ड की रिपोर्ट में EVM को लेकर कई गंभीर बातें सामने रखी गई हैं. इस पर कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि अमेरिका की डायरेक्टर नेशनल इंटेलिजेंस तुलसी गबार्ड ने EVM को लेकर जो समस्यायें बताई हैं, वो बेहद चिंताजनक हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा, उनकी रिपोर्ट में EVM को लेकर तीन बड़ी चीजें सामने आई हैं. पहली ये कि ये सभी मशीनें हैक हो सकती हैं? दूसरा ये कि EVM पर विश्वास नहीं किया जा सकता. तीसरा EVM में डाला गया वोट बदला जा सकता है. रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 24 घंटे से ज़्यादा हो गए इस रिपोर्ट को सामने आए और हमारे सरकार से कुछ सवाल हैं. पहला ये कि इलेक्शन कमीशन और केन्द्र सरकार इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए है? इलेक्शन कमीशन सूत्रों के हवाले से कह रहा है कि EVM सही है तो फिर सामने आकर क्यों बयान नहीं देता? क्या सुप्रीम कोर्ट को इसका संज्ञान नहीं लेना चाहिए.

पैगासेस के मुद्दे पर सरकार का घेरा

वहीं एक और मुद्दे पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केन्द्र सरकार को घेरते हुये कहा कि 2019 में भारत सरकार ने कई नेताओं, पत्रकारों और अन्य कई लोगों की जासूसी कर रही थी. ये पैगासेस के ज़रिए किया जा रहा था. ये मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है. मोदी सरकार ने बिना बयान दिए तब मामला रफ़ा दफ़ा कर दिया था. राहुल गांधी ने भी सवाल उठाए थे.

सुरजेवाला ने कहा कि मेटा ने भी इस मामले में पेगासेस बनाने वाली इजरायली कंपनी के खिलाफ एक केस दाखिल किया है. इस दौरान काफ़ी चीजें सामने आई हैं. इसके ज़रिये एग्जिबिट 40 लगाया गया है, जिसमें 52 देशों की लिस्ट सामने आई है. जिन जगह पर पैगासेस के ज़रिए जासूसी की गई. इस लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर है. उन्होंने कहा कि ये जो जानकारी निकलकर आई है तो उसे सुप्रीम कोर्ट के सामने रखना चाहिए.

सुरजेवाला ने कहा कि इसको लेकर भी हमारे केंद्र सरकार से कुछ सवाल हैं. पहला ये कि मोदी सरकार इस पर कब जवाब देगी? दूसरा ये कि क्या ये अब साबित नहीं हो गया कि इज़रायली कंपनी से पैगासेस नहीं ख़रीदा था? तीसरा सवाल ये कि उन्होंने हमारे देश के किन 100 लोगों की जासूसी की? चौथा ये कि क्या कोर्ट से इसकी अनुमति ली गयी थी या किसी से अनुमति लेकर ये जासूसी की गयी? पांचवा सवाल पूछा गया कि ये पैगासेस ख़रीदने की इजाज़त किसने दी और इसे ख़रीदने का पैसा क्या सरकारी बजट से दिया गया?

वक्फ कानून को लेकर बंगाल में हिंसा पर क्या बोले सुरजेवाला?

इसके अलावा वक़्फ़ को लेकर पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हिंसा किसी भी चीज का हल नहीं है. कोई सरकारी संपत्ति का नुक़सान करता है तो उस पर क़ानूनी कार्यवाही करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ये सरकार इस तरह का क़ानून लेकर आती है कि देश में नफ़रत फैले. इसलिये हिंसा करने के अलावा हिंसा भड़काने वाले भी उतने ही ज़िम्मेदार है. भगवान राम और हनुमान के नाम पर जो हिंसा फैलाते हैं ये उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाती है.

राम रहीम की पेरोल पर क्या बोले?

राम रहीम को पेरोल मिलने के सवाल पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि किसी व्यक्ति को जेल से छुट्टी देने के फ़ैसले के पीछे कुछ कारण हो सकते हैं. लेकिन कोर्ट को इस तरफ़ भी ध्यान देना चाहिए कि अगर किसी को बार-बार इस तरह छुट्टी दी जा रही है तो उसकी वजह क्या है?

ये भी पढ़ें: 'मुर्शिदाबाद में तैनात हों केंद्रीय बल', कोलकाता हाईकोर्ट का आदेश, वक्फ कानून पर भड़की थी हिंसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Puri Rath Yatra: दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget