एक्सप्लोरर

'मुर्शिदाबाद में तैनात हों केंद्रीय बल', कोलकाता हाईकोर्ट का आदेश, वक्फ कानून पर भड़की थी हिंसा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, मालदा, 24 परगना और हुगली जिलों में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गए थे. मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के हिंसक होने पर तीन लोगों की मौत हो गई. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों और सार्वजनिक संपत्तियों को आग लगा दी और रेल-सड़क ब्लॉक कर दिए. इसके बाद बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार (12 अप्रैल,2025) को कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर कर हिंसाग्रस्त इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की थी. कलकत्ता हाई कोर्ट की ओर से इस मांग को मान लिया गया है.

वक्फ कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के बाद कलकत्ता हाई कोर्ट की स्पेशल बेंच ने हिंसाग्रस्त इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया. कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा कि जब ऐसे आरोप सामने आते हैं तो अदालत आंखें नहीं बंद कर सकती.हाई कोर्ट की ओर से कहा गया कि अगर जरूरत पड़ी तो कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बलों को कहीं और भी तैनात किया जा सकता है.

मुर्शिदाबाद हिंसा में तीन लोगों की मौत

बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि हालात को संभालने के लिए बीएसएफ मौके पर पहुंची थी, लेकिन डीएम ने उन्हें हिंसा रोकने से मना कर दिया. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि हिंसा प्रभावित शमशेरगंज क्षेत्र में जाफराबाद स्थित एक घर में पिता और पुत्र के शव बरामद किए गए, जिनके शरीर पर चाकू से वार के निशान थे.

उन्होंने बताया कि दोनों अपने घर के अंदर अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े मिले और उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में शमशेरगंज प्रखंड के धुलियान में एक अन्य व्यक्ति को गोली मार दी गई. 

बीजेपी ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुर्शिदाबाद जिले के अशांत इलाकों में कानून के शासन को सख्ती से लागू करने का आह्वान किया. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता शासन शमशेरगंज, सुती और जंगीपुर में ‘‘हिंदुओं पर हमले’’ के बावजूद आंखें मूंदे बैठा है. मजूमदार ने कहा कि राज्य में बीजेपी की सत्ता आने पर अल्पसंख्यकों के एक वर्ग की ओर से की जाने वाली इस तरह की बर्बरता और गुंडागर्दी को पांच मिनट में रोक दिया जाएगा और कुचल दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें:

मुर्शिदाबाद हिंसा में 3 की मौत, 110 से ज्यादा गिरफ्तार; BJP बोली- तैनात हो पैरामिलिट्री फोर्स | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे पास कुछ नहीं, फाइल्स ममता बनर्जी ले गईं', I-PAC रेड मामले में हाईकोर्ट में बोली ED
'हमारे पास कुछ नहीं, फाइल्स ममता बनर्जी ले गईं', I-PAC रेड मामले में हाईकोर्ट में बोली ED
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
Jayden Lennox Profile: कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
ईशा मालवीय के बाद विवियन डीसेना ने भी छोड़ा 'लाफ्टर शेफ 3', ये है बड़ी वजह
विवियन डीसेना ने भी छोड़ा 'लाफ्टर शेफ 3', ये है बड़ी वजह

वीडियोज

ED-Mamata की लड़ाई का आज HighCourt में क्या होगा अंजाम ? । Mamata Banerjee । TMC । Bengal News
Border पर पाकिस्तान ने फिर उठाया सिर, Indian Army ने कुचल दिया सिर । Pakistani Drone
ईरान में प्रदर्शनकारियों को मिला Trump का साथ, तेजी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा | Iran Protest
Volatile Market में SIP Stop | जानिए क्यों Flexi Cap Funds में टूट पड़ा Investors का पैसा |
Top News: अभी की बड़ी खबरें | LOC | I- PAC | PM MODI | America | West Bengal | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे पास कुछ नहीं, फाइल्स ममता बनर्जी ले गईं', I-PAC रेड मामले में हाईकोर्ट में बोली ED
'हमारे पास कुछ नहीं, फाइल्स ममता बनर्जी ले गईं', I-PAC रेड मामले में हाईकोर्ट में बोली ED
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
Jayden Lennox Profile: कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
ईशा मालवीय के बाद विवियन डीसेना ने भी छोड़ा 'लाफ्टर शेफ 3', ये है बड़ी वजह
विवियन डीसेना ने भी छोड़ा 'लाफ्टर शेफ 3', ये है बड़ी वजह
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
हरियाणा में अब 'हरिजन' और 'गिरिजन' शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, सरकार का आदेश
हरियाणा में अब 'हरिजन' और 'गिरिजन' शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, सरकार का आदेश
हिंदी मीडियम छात्र भी कर सकते हैं JEE-NEET में धमाल, जानिए आसान फॉर्मूला
हिंदी मीडियम छात्र भी कर सकते हैं JEE-NEET में धमाल, जानिए आसान फॉर्मूला
Eating On Banana Leaf: केले के पत्ते पर खाना खाने से क्या होता है फायदा, किन बीमारियों से बचेंगे आप?
केले के पत्ते पर खाना खाने से क्या होता है फायदा, किन बीमारियों से बचेंगे आप?
Embed widget