एक्सप्लोरर

‘सीजफायर से भारत को झटका’, कांग्रेस नेता प्रणीति शिंदे मैदान में उतरीं, मोदी सरकार से पूछे ये सवाल

Congress Questions To PM Modi: कांग्रेस नेता प्रणीति शिंदे ने सवाल करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यापारिक दवाब डालकर सीजफायर करवाया. मोदी सरकार इस दावे पर चुप क्यों है?

Praniti Shinde On Operation Shinde: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ हुए सीजफायर को लेकर राजनीति चरम पर है. कांग्रेस ने गुरुवार (22 मई, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया कि सीजफायर के बाद ग्लोबल लेवल पर भारत को झटका लगा है. उसे कमजोर दिखाया गया. कांग्रेस सांसद प्रणीति प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवाल भी किए.

उन्होंने कहा, “मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा, कूटनीति और आंतरिक स्थिरता जैसे गंभीर मुद्दों को खोखले प्रचार और फोटो खिंचवाने का माध्यम बना दिया है. 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PM मोदी का ध्यान सिर्फ प्रचार और आत्म प्रशंसा पर रहा है, लेकिन देश की जनता को जवाब चाहिए. पहलगाम आतंकी हमले में हमारे देश के 26 निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवा दी, वहीं उसके बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' में हमारे बहादुर सैनिकों की शहादत भी हुई. इतना सब होने के बाद, देश आज तक इंतजार कर रहा है कि वो चार आतंकी कहां हैं, जिन्होंने हमारे 26 लोगों की हत्या कर दी. सरकार उन्हें अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई है?”

सीजफायर को लेकर कांग्रेस का सवाल

कांग्रेस सांसद ने कहा, “अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यापारिक दवाब डालकर सीजफायर करवाया. क्या भारत सरकार को इस बारे में पहले से पता था? मोदी सरकार इस अपमानजनक दावे पर आज तक चुप क्यों है?”

एस. जयशंकर पर लगाया ये आरोप  

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री जवाबदेही से भाग नहीं सकते, जनता स्क्रिप्टेड भाषण नहीं बल्कि ईमानदार जवाब चाहती है. चिंताजनक बात ये भी है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑपरेशन से पहले ही पाकिस्तान को सूचना दे दी कि हम हमला करने जा रहे हैं.”

कांग्रेस के सवाल

प्रणीति ने सवाल करते हुए कहा, “ ऐसे में, हमारे नरेंद्र मोदी से सवाल हैं: आखिर ऑपरेशन के दौरान ऐसा क्यों किया गया? ऑपरेशन के दौरान संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को क्यों दी गई? इस खुलासे से भारत की सुरक्षा और रणनीतिक बढ़त को कितना नुकसान हुआ? ऐसी सूचना की वजह से हमारी एयरफ़ोर्स को कितना नुकसान हुआ? क्या ऐसा करके देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया गया?”

उन्होंने आगे कहा, “आज जब देश स्पष्टता, पारदर्शिता और निर्णायक नेतृत्व की मांग कर रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वदलीय बैठक में शामिल क्यों नही हों रहे हैं? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार पहलगाम हमले को लेकर एक विशेष सत्र की मांग कर रहे हैं. आखिर PM मोदी इससे क्यों भाग रहे हैं? लोग 'ऑपरेशन सिंदूर' और पहलगाम आतंकी हमले के बारे में जानना चाहते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी बताने को तैयार ही नहीं हैं. मोदी सरकार क्या छुपाना चाहती है?”

ये भी पढ़ें: '22 तारीख के हमले का जवाब 22 मिनट में दिया', पहलगाम हमले के 1 महीने बाद पीएम मोदी ने दुनिया को दिया मैसेज | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
Embed widget