एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'शांति बहाल हुई तो राहत शिविरों में क्यों रह रहे हैं लोग', मणिपुर पहुंचे कांग्रेस सांसद का केंद्र पर निशाना

Opposition MP Manipur Visit: मणिपुर में बीती तीन मई को आदिवासी एकजुटता मार्च के बाद हिंसा भड़की थी. इस मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है.

Gaurav Gogoi On Manipur Violence: जमीनी हकीकत का आंकलन करने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA) के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार (29 जुलाई) को मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचा है. इस दौरान कांग्रेस (Congress) सांसद गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने कहा कि हम यहां शांति का संदेश देने के लिए आये हैं.

गौरव गोगोई ने कहा कि केंद्र सरकार कह रही है कि मणिपुर में शांति बहाल हो गई है तो लोग राहत शिविरों में क्यों रह रहे हैं? वे अपने घर वापस क्यों नहीं जा पा रहे हैं? अगर पीएम मोदी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मणिपुर का दौरा करने का फैसला करते हैं तो हम उनके साथ जाना चाहेंगे. 

मणिपुर पहुंचा इंडिया के सांसदों का दल

इंडिया पार्टियों के विपक्षी सांसदों की दो टीमें मणिपुर में आई हैं. एक टीम ने चुराचंदपुर जिले में डॉन बॉस्को स्कूल में एक राहत शिविर का दौरा किया. जिसमें गौरव गोगोई भी शामिल रहे. विपक्षी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने चुराचांदपुर में कुकी नेताओं और नागरिक समाज के सदस्यों के अलावा अन्य राहत शिविरों में जातीय हिंसा के पीड़ितों से भी मुलाकात की. 
 
केंद्र सरकार पर बोला हमला
 
इस दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार सीबीआई से जांच की बात कर रही है. मैं पूछना चाहता हूं कि क्या वे (केंद्र सरकार) अब तक सो रहे थे. उन्होंने कहा कि ये लोग डरे हुए हैं. इन लोगों को सरकार पर विश्वास नहीं है. यहां बहुत भयानक स्थिति पैदा हो चुकी है.
 
विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के 21 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल हिंसा प्रभावित मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को इंफाल पहुंचा और फिर प्रतिनिधिमंडल के दल दो हेलीकॉप्टर के जरिये चुराचांदपुर के लिए रवाना हुए. 

मणिपुर में तीन मई को भड़की थी हिंसा

अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में दल ने चुराचांदपुर कॉलेज के छात्रावास में स्थापित एक राहत शिविर का दौरा किया. जबकि दूसरे दल में गौरव गोगोई और अन्य शामिल थे. गौरतलब है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मैतई समुदाय की मांग के विरोध में बीती तीन मई को जातीय हिंसा भड़क गई थी. जिसमें अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें-

इसी साल लागू हो जाएगा यूनिफॉर्म सिविल कोड? लॉ कमीशन बोला- नहीं बढ़ेगी UCC पर सुझाव देने की तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget