एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने बालासाहेब थोराट को बनाया विधायक दल का नेता, प्रोटेम स्पीकर की रेस में भी नाम आगे

कांग्रेस के विधायकों की बैठक में एआईसीसी के महासचिव और महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जु खड़गे ने विधायक दल के नेता के रूप में बालासाहेब थोराट के नाम की घोषणा की. थोराट संगमनेर सीट से आठवीं बार विधायक बने हैं.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सुप्रीम कोर्ट के फ्लोर टेस्ट के फैसले के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है. पार्टी आलाकमान ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी. कांग्रेस के विधायकों की बैठक में एआईसीसी के महासचिव और महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जु खड़गे ने विधायक दल के नेता के रूप में बालासाहेब थोराट के नाम की घोषणा की. यह घटनाक्रम सुप्रीम कोर्ट द्वारा विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिए जाने के बाद सामने आया है. वहीं सियासी गलियारों में अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि थोराट प्रोटेम स्पीकर की दौड़ में भी आगे हो सकते हैं.

वहीं शिवसेना पहले ही एकनाथ शिंदे को अपना विधायक दल का नेता बना चुकी है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने राज्य पार्टी प्रमुख जयंत पाटील को अपना विधायक दल का नेता नियुक्त किया है. शिवसेना-एनसीपी व कांग्रेस तीनों पार्टियों ने सोमवार को सरकार बनाने का दावा किया है और शाम को उन्होंने 162 विधायकों की सार्वजनिक परेड कराई. ऐसा उन्होंने बीजेपी और एनसीपी के बागी अजित पवार के 170 से ज्यादा विधायकों के दावे को चुनौती देते हुए किया.

कौन हैं बालासाहेब थोराट

बालासाहेब थोराट महाराष्ट्र कांग्रेस के सीनियर नेताओं में से एक हैं. थोराट संगमनेर सीट से आठवीं बार विधायक बने हैं. उन्होंने इस बार शिवसेना के साहबराव नवले को संगमनेर सीट से चुनाव हराया. थोराट का नाम प्रोटेम स्पीकर के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजा गया है.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट को लेकर अपना फैसला सुना दिया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि 27 नवंबर को प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति हो और फ्लोर टेस्ट हो. वहीं प्रोटेम स्पीकर के लिए कुल 17 नाम विधान सभा सचिवालय ने राज्यपाल को भेजे हैं.

ये भी पढ़ें

अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, देवेंद्र फडणवीस साढ़े तीन बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नसीरूद्दीन और शबाना समेत इन 100 मुस्लिम हस्तियों ने किया अयोध्या मामले में रिव्यू पिटिशन का विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget