एक्सप्लोरर

Twitter अकाउंट लॉक होने के बाद बोले राहुल गांधी- ‘ये मेरे लाखों फॉलोअर्स का अपमान, लोकतांत्रिक ढांचे पर एक हमला’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मेरा अकाउंट लॉक किया जाना मेरे लाखों फॉलोअर्स का अपमान है. उन्होंने कहा कि अब देश का लोकतंत्र खतरे में है.

नई दिल्ली: ट्विटर की ओर से अपना और कांग्रेस पार्टी समेत कई नेताओं का अकाउंट लॉक किए जाने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान जारी किया है. राहुल गांधी ने कहा है कि मेरा अकाउंट लॉक किया जाना मेरे लाखों फॉलोअर्स का अपमान है. उन्होंने कहा कि अब देश का लोकतंत्र खतरे में है.

वो हमारी राजनीतिक प्रक्रियाओं में दखल दे रहे हैं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ''मेरे ट्विटर को बंद करके वो हमारी राजनीतिक प्रक्रियाओं में दखल दे रहे हैं. ये देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर एक हमला है, ये राहुल गांधी पर हमला नहीं है. मेरे 19-20 मिलियन फॉलोअर्स हैं, आप उन्हें नकार रहे हो.''

दरअसल राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की शिकार 9 साल की बच्ची के परिवार के साथ तस्वीरें ट्वीट की थीं. इसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने राहुल गांधी के ट्वीट का संज्ञान लिया और ट्विटर को नाबालिग पीड़िता की निजता का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता के अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

ट्विटर ने abp न्यूज़ से क्या कहा?

राहुल के ट्विटर अकाउंट लॉक होने को लेकर जब abp न्यूज़ ने ट्विटर से सवाल किया तो कंपनी ने कहा, ''अगर कोई ट्वीट हमारे नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है और अकाउंट होल्डर की तरफ से नहीं हटाया जाता है तो ऐसी स्थिति में हम उसे नोटिस भेजते हैं. जब तक ट्वीट नहीं हटाया जाता, तबतक अकाउंट लॉक रहता है.'' 

हमें एनसीपीसीआर की तरफ से सतर्क किया गया था- ट्विटर 

ट्विटर ने कहा, ‘’हमें राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की तरफ से सतर्क किया गया था, जिसमें कथित रूप से यौन उत्पीड़न पीड़ित एक नाबालिग के माता-पिता की पहचान का खुलासा हुआ था. हमने ट्विटर के नियमों और नीतियों के साथ-साथ भारतीय कानून के मामले में व्यक्त की गई चिंताओं के खिलाफ इसकी समीक्षा की है.’’

यह भी पढ़ें-

मुंबई साइबर सेल ने किया सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफ़ाश, 100 से ज्यादा सेलिब्रिटीज़ को बनाया था निशाना

India Coronavirus Updates: देश में बीते दिन 40 हजार लोग संक्रमित, एक्टिव केस मामले में भारत 11वें स्थान पर आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget