एक्सप्लोरर

मुंबई साइबर सेल ने किया सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफ़ाश, 100 से ज्यादा सेलिब्रिटीज़ को बनाया था निशाना

जांच के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये लोग पहले उन वीडियो के आधार पर टार्गेट को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलते थे और फिर ये लोग ट्विटर पर डीएम के माध्यम से उन वीडियो को बेचा भी करते थे.

मुंबई: मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है, जिसने 100 से भी ज़्यादा ए लिस्टेड सेलिब्रिटीज़ को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाया है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल है. साइबर सेल की डीसीपी रश्मि करंडिकर ने बताया कि इन लोगों के अबतक 285 लोगों को अपना शिकार बनाया है. अब इनके मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रोनिक गैजेट की जांच चल रही है. पुलिस ने इन आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर, उत्तर प्रदेश, ओड़िसा और गुजरात से गिरफ़्तार किया है.

कैसे बनाते थे निशाना?

करंडिकर ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़कियों के रूप में फर्जी अकाउंट बनाते थे और पुरुषों को लुभाते थे, जिनमें से ज्यादातर हाई-प्रोफाइल और अमीर लोग थे. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने 12 फर्जी अकाउंट और छह फर्जी ईमेल आईडी बनाए थीं, जिसका इस्तेमाल कर लोगों से दोस्ती की जाती थी.

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि उन्होंने लोगों का विश्वास जीतने के लिए 6-6 महीने तक भी दोस्ती कर रखी थी और एक बार विश्वास जीतने के बाद वे वीडीओ कॉल करते थे और फिर कपड़े निकालने को बोला जाता था. जिसके बाद वह टार्गेट ने कपड़े निकलवाकर उसका स्क्रीनशॉट ले लेते थे और फिर ब्लैक मेलिंग का काम शुरू हो जाता था.

इन आरोपियों ने 100 से ज़्यादा ए लिस्टेड सेलिब्रिटीज़ को अपना निशाना बनाया है, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता का नाम भी शामिल है. इसके अलावा इस गिरोह ने महिला और पुरुष मॉडल को भी अपना निशाना बनाया है. ये गिरोह ज़्यादातर इंस्टाग्राम पर एक्टिव है, जहां पर ये लोग टार्गेट को लुभाने का काम करते थे.

वीडियो भी बेचा करते थे!

जांच के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये लोग पहले उन वीडियो के आधार पर टार्गेट को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलते थे और फिर ये लोग ट्विटर पर डीएम के माध्यम से उन वीडियो को बेचा भी करते थे. पुलिस ने बताया कि ये लोग उन वीडियो के ग्रैब को ट्विटर पर पोस्ट करते थे. इसके बाद जिस किसी को उन वीडियो को देखना होता था, वो उन्हें डिरेक्ट मैसेज करते थे और फिर ये लोग हर वीडियो देखने का चार्जेस लिया करते थे.

सेक्सटॉरशन का नेपाल कनेक्शन

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने पैसे के लेन-देन के लिए नेपाल स्थित बैंक के एक खाते का इस्तेमाल किया है. जांच एजेंसियों के रेडार से बचने के लिए ये लोग ब्लैकमेल कर मिले पैसों को छिपाने के लिए नेपाल के बैंक का सहारा लेते थे. उन्हें पता है कि अगर पुलिस को पता चला और बैंक अकाउंट भारत का हुआ तो अकाउंट फ्रिज हो जाएगा और पैसे नहीं मिलेंगे. इस वजह से इन लोगों ने भारत के अकाउंट के अलावा एक नेपाल के बैंक अकाउंट का भी सहारा लिया, जिसके ये सारे पैसे जमा कराया करते थे. पुलिस ने अब नेपाल प्रशासन को इस बारे में बताया है ताकि उस बैंक के अकाउंट की डिटेल मिल सके.

यह भी पढ़ें-

India Coronavirus Updates: देश में बीते दिन 40 हजार लोग संक्रमित, एक्टिव केस मामले में भारत 11वें स्थान पर आया

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब पटरी पर दोबारा दौड़ रही हैं अनरिजर्व्ड ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्‍ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget