एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बयान- मैं पाकिस्तानी हूं, जिसे जो करना है कर ले

कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि बीजेपी वाले उनका परिचय पाकिस्तानी के रूप में कराते हैं और मैं आज कहना चाहता हूं कि मैं पाकिस्तानी हूं.

सीएए को लेकर हंगामा अभी थमा नहीं है. कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां सरकार पर निशाना साध रही हैं. कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि बीजेपी वाले उनका परिचय पाकिस्तानी के रूप में कराते हैं और मैं आज कहना चाहता हूं कि मैं पाकिस्तानी हूं.

अक्सर अपने बयानों के कारण अधीर रंजन चौधरी चर्चा में रहते हैं और अपने इस ताजा बयान के बाद बहुत संभव है कि वो एक बार फिर से चर्चाओं में आ जाएं. उन्होंने कहा- मुझे पाकिस्तानी कह कर बुलाया जाता है और आज मैं कहना चाहता हूं कि मैं पाकिस्तानी हूं. आप जो करना चाहते हैं वो कर लें.

अधीर रंजन चौधरी पर मनोज तिवारी ने बोला हमला, कहा- ये लोग हमारे भगवानों को नहीं मानते

उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- आज हमारे देश में कोई सही बात नहीं कह रहा है क्योंकि आप जैसे ही सच कहते हो आपको देशद्रोही करार दे दिया जाता है. ये देश नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बाप का नहीं है.

उन्होंने सीधे तौर पर पीएम और गृहमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा- हिंदुस्तान किसी के बाप की संपत्ति नहीं है. हमें वो करने को कहा जाता है जो मोदी और शाह कहते हैं लेकिन हमें ये स्वीकार नहीं है. उन दोनों को समझना चाहिए कि वो लोग आज हैं लेकिन कल नहीं होंगे.

आतंकियों के साथ गिरफ्तार DSP पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ‘कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने आतंक में धर्म ढूंढ़ा’

ऐसा नहीं है कि अधीर रंजन चौधरी ने पहली बार ऐसा कोई बयान दिया है. वे अपने बयानों के कारण पहचाने जाते हैं. उन्होंने हाल ही में जम्मू कश्मीर के डीएसपी देवेंद्र सिंह के आतंकी कनेक्शन पर कहा था कि अगर देवेंद्र सिंह की जगह देवेंद्र खान होता तो ट्रोल आर्मी इस मामले को काफी उछाल देती.

इससे पहले अधीर कश्मीर के मामले को संसद में अंतर्राष्ट्रीय मसला बता चुके हैं. उनके इस बयान पर भी काफी विवाद हुआ था जिसके बाद कांग्रेस ने उनके इस बयान से खुद को अलग कर लिया था. देखना होगा कि इस बार पार्टी का क्या स्टैंड रहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget