एक्सप्लोरर

'राम मंदिर उद्घाटन के लिए नहीं मिला निमंत्रण, मिलने पर जरूर जाऊंगा', बोले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

Ram Temple: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां अपने जोरों पर हैं. अब से लगभग एक महीने का बाद अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुल जाएंगे.

Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होने वाला है. इस कार्यक्रम के लिए बीजेपी नेताओं के साथ-साथ विपक्ष के नेताओं को भी निमंत्रण भेजा जाना शुरू हो गया है. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि उन्हें अभी तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण नहीं मिला है. उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें निमंत्रण मिलता है, तो वह जरूर जाएंगे. हालांकि, कांग्रेस राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा मुद्दे पर पहले पार्टी के भीतर ही चर्चा करने वाली है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है. हालांकि, इस बात की बेहद ही कम संभावना है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में हिस्सा लें. इन सभी लोगों को व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण दिया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी निमंत्रण भेजा गया है. आने वाले दिनों में विपक्ष के अन्य नेताओं को भी निमंत्रण भेजा जाएगा. 

राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक प्रतिनिधिमंडल ने भेजा निमंत्रण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक प्रतिनिधिमंडल ने आमंत्रित किया था. इसमें नृपेंद्र मिश्रा भी शामिल थे. पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है. हालांकि, इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निमंत्रण भेजा गया है या नहीं. राहुल के अलावा अभी कई प्रमुख नेता ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक निमंत्रण नहीं मिला है. 

इन हस्तियों को भी मिला निमंत्रण

काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी जैसे प्रमुख मंदिरों के प्रमुख और धार्मिक और संवैधानिक संस्थानों के प्रतिनिधि को न्योता दिया गया है. आध्यात्मिक नेता दलाई लामा, केरल की माता अमृतानंदमयी, योग गुरु बाबा रामदेव, अभिनेता रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अरुण गोविल, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर को भी निमंत्रण मिला है. इसके अलावा मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामत, इसरो निदेशक नीलेश देसाई को भी निमंत्रण दिया गया है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और सोनिया गांधी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए मिला निमंत्रण, कई विपक्षी नेता भी आमंत्रित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget