एक्सप्लोरर

India-China: चीन की बदली भाषा और चाल! 18 महीने बाद भारत भेजा राजदूत, कहा- 'साथ काम करने को हैं तैयार'

Chinese Ambassador Xu Feihong: शू फीहोंग ने भारत में नियुक्त होने वाले चीन के 17वें राजदूत हैं. वह 18 महीनों से खाली पड़े राजदूत के पद को संभालने के लिए भारत आ चुके हैं.

Chinese Ambassador in India: भारत और चीन के रिश्ते पिछले कुछ सालों से तनावपूर्ण रहे हैं, जिसका असर राजनयिक व्यवस्थाओं पर भी पड़ा है. यही वजह है कि लगभग 18 महीने बाद भारत में चीन के राजदूत अपना कार्यभार संभालने पहुंचे हैं. चीन ने शू फीहोंग को नई दिल्ली में अपना राजदूत नामित किया था, जो अपनी पत्नी टैन युक्सियू के साथ शुक्रवार (10 मई) को भारत पहुंचे हैं. वह ऐसे समय में भारत आए हैं, जब बीजिंग के साथ सीमा पर तनाव बरकरार है. 

भारत में चीन के राजदूत का पद करीब 18 महीने से खाली था, जो चार दशकों में सबसे लंबा अंतराल है. शू फीहोंग ने कहा कि चीन एक-दूसरे की चिंताओं को समझने और बातचीत के माध्यम से 'विशिष्ट मुद्दों' का पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान खोजने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है. उन्होंने पूर्वी लद्दाख में लंबे समय से जारी भारत-चीन सैन्य गतिरोध के बीच यह बात कही है. फीहोंग अफगानिस्तान और रोमानिया में चीन के राजदूत रह चुके हैं.

भारत-चीन दोस्ती को प्रगाढ़ बनाने के लिए करूंगा काम: चीनी राजदूत

चीनी राजदूत ने भारत में राजदूत बनाए जाने को बेहद ही जरूरी ड्यूटी करार दिया. उन्होंने कहा, "यह एक सम्मानजनक मिशन और महत्वपूर्ण ड्यूटी है. मैं दोनों देशों के बीच समझ और दोस्ती को प्रगाढ़ बनाने, विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने व आगे ले जाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा. "

60 वर्षीय फीहोंग ने कहा कि चीन एक-दूसरे की चिंताओं को समझने करने, शीघ्र बातचीत के माध्यम से विशिष्ट मुद्दों का पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान खोजने और जितनी जल्दी हो सके स्थिति बदलने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें हाल ही में भारत में 17वें चीनी राजदूत के तौर पर नियुक्त किया था. 

सीमा तनाव के बीच भारत आए फीहोंग

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने गुरुवार को कहा था, "चीन में हमारे राजूदत हैं और यहां पर चीन के नए राजदूत आ रहे हैं. ये एक नॉर्मल रूटीन है, ताकि आदान-प्रदान चलता रहे." भारत और चीन के बीच मई 2020 से ही पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव बरकरार है. जून 2020 में हुई गलवान घाटी झड़प के बाद से रिश्ते और भी ज्यादा रिश्ते खराब हुए हैं. सीमा विवाद सुलझाने के लिए 20 दौर की सैन्य वार्ता भी हो चुकी है. सीमा पर दोनों तरफ हजारों सैनिक तैनात है. ऐसे में फीहोंग का पहला काम रिश्ते सुधारना ही होने वाला है.

यह भी पढ़ें: China Canada Relation : कनाडा में चीन के राजदूत ने 5 साल बाद छोड़ा पद, जानें क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'ये हमारे धर्म में हराम', न्यूक्लियर वीपन पर क्या सोचते थे खामेनेई? दिल्ली में उनके प्रतिनिधि ने बताया
Exclusive: 'ये हमारे धर्म में हराम', न्यूक्लियर वीपन पर क्या सोचते थे खामेनेई? दिल्ली में उनके प्रतिनिधि ने बताया
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'सड़क पर कचरा, वॉशरूम में पानी नहीं', राष्ट्रपति दौरे में हुई चूक पर केंद्र ने ममता सरकार से मांगा जवाब
'सड़क पर कचरा, वॉशरूम में पानी नहीं', राष्ट्रपति दौरे में हुई चूक पर केंद्र ने ममता सरकार से मांगा जवाब
'नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल को लेकर ममता बनर्जी पर भड़के PM मोदी
'नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल को लेकर ममता बनर्जी पर भड़के PM मोदी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget