एक्सप्लोरर

भारतीय वायुसेना के लापता विमान की खोज में चीन का 'अड़ंगा', बीजिंग ने दी है 'चेतावनी'

गुवाहाटी/बीजिंग : असम के तेजपुर सैन्य पट्टी से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद दो पायलटों सहित भारतीय वायु सेना का सुखोई-30 विमान लापता है. तलाश दूसरे दिन यानि बुधवार को भी जारी रही, हालांकि अब तक विमान का कोई सुराग नहीं मिल सका है. इस बीच चीन ने कहा है कि उसके पास लापता भारतीय युद्ध विमान की 'कोई जानकारी' नहीं है.

सीमावर्ती इलाके में भारत को शांति भंग न करने की हिदायत दे दी

इस बयान के साथ ही चीन ने भारत को चेतावनी भी दे दी है. चीन ने तलाशी अभियान के दौरान सीमावर्ती इलाके में भारत को शांति भंग न करने की हिदायत दे दी है. जबकि, भारतीय पक्ष का कहना है कि चीन से इस बारे में जानकारी मांगी गई थी. गौरतलब है कि विमान का बेस से संपर्क टूट गया था.

उनके पास लापता भारतीय युद्ध विमान की 'कोई जानकारी' नहीं है

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने बुधवार को बीजिंग में कहा कि उनके पास लापता भारतीय युद्ध विमान की 'कोई जानकारी' नहीं है. संवाददाता सम्मेलन में लापता भारतीय युद्ध विमान से जुड़े सवाल और यह पूछे जाने पर कि इसमें चीन सहयोग देगा, लू ने कहा, 'सबसे पहले, भारत-चीन सीमा के पूर्वी इलाके में हमारी स्थिति बिल्कुल साफ है.'

लू ने कहा- हम दक्षिण तिब्बत में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं

लू ने कहा कि 'हम दक्षिण तिब्बत में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. हम उम्मीद करते हैं कि भारत दोनों देशों के बीच बनी व्यवस्था पर टिका रहेगा और सीमावर्ती इलाके में शांति एवं स्थिरता को भंग करने से बचेगा.' उल्लेखनीय है कि बीजिंग अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को दक्षिण तिब्बत कहता रहा है.

सुबह करीब 11.10 बजे विमान का संपर्क रडार और रेडियो से टूट गया

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा से सटे डौलासांग इलाके के पास सुबह करीब 11.10 बजे विमान का संपर्क रडार और रेडियो से टूट गया. वायु सेना ने बताया कि बुधवार को खराब मौसम के चलते तलाशी एवं राहत अभियान बाधित हुआ. वायु सेना ने एक बयान जारी कर कहा, "अब तक विमान या उसके पायलटों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है."

वायु सेना ने जमीन पर अपनी चार टीमें भेजीं, जिसमें भारतीय सेना के नौ जवान

बुधवार को वायु सेना ने इलेक्ट्रो ऑप्टिकल पेलोड के साथ सी-130 विमान, एक अत्याधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर और चेतक हेलीकॉप्टरों को तलाशी अभियान के लिए रवाना किया. रेकी क्षमता से युक्त एक सुखोई-30 विमान को भी तलाशी अभियान में लगाया गया. हवाई तलाशी अभियान के साथ-साथ वायु सेना ने जमीन पर अपनी चार टीमें भेजीं, जिसमें भारतीय सेना के नौ जवान और राज्य प्रशासन के दो अधिकारी शामिल हैं.

तलाशी अभियान वाले इलाके में मौसम बिगड़ने के चलते अभियान बाधित हुआ

वायु सेना ने कहा, "तलाशी अभियान वाले इलाके में मौसम बिगड़ने के चलते अभियान बाधित हुआ." लापता विमान ने नियमित प्रशिक्षण के तहत मंगलवार की सुबह 9.30 बजे चीन की सीमा से 172 किलोमीटर दूरी पर स्थित तेजपुर वायु सेना हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील
CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget