एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: चुनाव से पहले भविष्य के बारे में लूंगा फैसला', बोले टीएस सिंह देव तो बीजेपी ने ली चुटकी

Chhattisgarh Assembly Election: साल 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होना लेकिन एक बार फिर कांग्रेस की आंतरिक कलह सामने आ गई है,

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव (TS Singh Deo) ने कहा है कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपने भविष्य के बारे में फैसला करेंगे. सोशल मीडिया पर मंत्री की टिप्पणी का वीडियो साझा करते हुए विपक्षी दल बीजेपी (BJP) ने कटाक्ष किया कि सोनिया जी - राहुल जी तो ढाई साल में फैसला नहीं ले सके, लेकिन अब चार साल बाद खुद फैसला लेना है तो देरी नहीं करनी चाहिए.

राज्य के सूरजपुर जिले में रिपोर्टरों से बातचीत के दौरान मंत्री टी एस सिंह देव ने कहा, ''मैं (विधानसभा) चुनाव से पहले अपने भविष्य के बारे में फैसला लूंगा. अभी तक, मैंने इसके बारे में नहीं सोचा है.'' सिंह देव से जब पूछा गया कि क्या पार्टी कार्यकर्ता उन्हें मौजूदा कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. इस पर उन्होंने कहा, ''कार्यकर्ताओं के ऊपर है, उनके मन की बात है. किस बात को लेकर वह काम करना चाहेंगे.''

सीएम भूपेश बघेल ने क्या कहा? 

टी एस सिंह देव के बयान के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मीडिया सिंह देव के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है. उन्होंने कहा कि मंत्री ने चुनाव लड़ने के फैसले के बारे में बात की थी. बघेल ने कहा कि उन्होंने कहा है कि वह भविष्य और चुनाव लड़ने के बारे में फैसला लेंगे, लेकिन आप जबरदस्ती घुमा रहे हो. बघेल ने कहा, ‘‘नेता चुनाव लड़ने से पहले अपने कार्यकर्ताओं से पूछते हैं. बाबा साहब (मंत्री टीएस सिंह देव) ने गलत क्या कहा है. मैं भी चुनाव लड़ूंगा तब कार्यकर्ताओं से पूछूंगा कि लड़ूं या नहीं, सहयोग दोगे या नहीं. यह बहुत स्वाभाविक बात है. आप सब लोग इसको जबरदस्ती घुमा रहे हो.''

'दर्द होंठो पर आ गया'

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मंत्री सिंह देव के बयान को साझा करते हुए ट्वीट किया, ''आखिर मन का दर्द होठों पर फिर एक बार आ ही गया, ये चिंगारी कब बारूद बनकर फूटेगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.''

मूणत ने लिखा है, ''टीएस सिंह देव महाराज! सोनिया- राहुल जी, तो ढाई साल में फैसला ले नहीं सकें, लेकिन अब चार साल बाद खुद फैसला लेना है, तो देरी नहीं करना चाहिए.''

क्या है पूरा मामला? 

राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कथित मनमुटाव के बाद इस वर्ष जुलाई माह में सिंह देव ने पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, वह अब भी चार विभागों के मंत्री हैं.

इस्तीफे में सिंह देव ने लिखा था, ''जन-घोषणा पत्र के विचारधारा के अनुरूप महत्वपूर्ण विषयों को दृष्टिगत रखते हुए, मेरा यह मत है कि विभाग के सभी लक्ष्यों को समर्पण भाव से पूर्ण करने में वर्तमान परिस्थितियों में स्वयं को असमर्थ पा रहा हूं. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के भार से मैं अपने आप को अलग कर रहा हूं.''

छत्तीसगढ़ में साल 2018 में कांग्रेस के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद से यह अटकलें लगाई जा रही थीं ​कि एक समझौते के तहत बघेल के कार्यकाल का ढाई वर्ष पूरा होने के बाद सिंह देव के हाथों में राज्य की कमान सौंपी जाएगी. हालांकि, कांग्रेस नेतृत्व ने ऐसे किसी भी समझौते से इंकार किया है.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: टीएस सिंहदेव बोले- 'BJP ने बीयर बार खोलने की बात कही थी, उनको शराबबंदी की मांग नहीं करनी चाहिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget