एक्सप्लोरर

नरसिम्‍हा राव की बेटी ने कहा- देर तो हुई, चरण सिंह के पोते ने खोलकर रख दिया दिल, जानें भारत रत्‍न की घोषणा पर परिवार के रिएक्‍शन

Bharat Ratna Award: पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के परिवार ने सरकार को धन्यवाद कहा है और घोषणा को लेकर खुशी जाहिर की है.

Bharat Ratna Awardee Family Reaction:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (9 जनवरी, 2024) को भारत रत्न के लिए तीन और लोगों के नाम का ऐलान किया है. पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले एम. एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. इस ऐलान के बाद उनके घर वालों ने खुशी जाहिर की है और सरकार का धन्यवाद अदा किया.

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की बेटी वाणी राव ने कहा कि यह बहुत खुशी का पल है. उन्होंने कहा कि पहले ही ऐसा होना था, लेकिन कहते हैं न कि भगवान के घर देर है, लेकिन अंधेर नहीं. वानी राव ने आगे कहा, 'बहुत खुशी का दिन है पूरा तेलंगाना खुश है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को मैं धन्यवाद देती हूं. उनकी अच्छी बात ही कि कोई कितना कोने में रहता हो, उसको लाइम लाइट में लाना, सम्मान करना वो मोदी जी का बड़प्पन है.'

क्या बोला नरसिम्हा राव का परिवार?
बीजेपी नेता और पीवी नरसिम्हा राव के पोते एनवी सुभाष ने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया है, जबकि वह कांग्रेस थे. उन्होंने कहा, 'मैं 2004 से 2014 तक सत्ता में रहे यूपीए सरकार और खासतौर से गांधी परिवार की निंदा करता हूं कि किसी अवॉर्ड से सम्मानित नहीं किया.' उन्होंने कहा कि वह नरसिम्हा राव को भारत रत्न सम्मान दिए जाने पर काफी खुश हैं और भावुक भी हैं. एनवी सुभाष ने कहा कि हमें लगता था कि इसमें देरी होगी, लेकिन तेलंगाना बीजेपी के प्रयास से ऐसा हो रहा है. उन्होंने तेलंगाना बीजेपी को भी धन्यवाद कहा है.

चौधरी चरण सिंह के परिवार ने भी जताई खुशी
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने भी घोषणा को लेकर खुशी जाहिर की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके अपनी खुशी जाहिर की है. जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'दिल जीत लिया!' भारत सरकार ने इस साल भारत रत्न के लिए पांच लोगों के नाम की घोषणा की है. वहीं, एम. एस. स्वामीनाथन की बेटी डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि अगर वह जिंदा होते तो यह सुनकर बेहद खुश होते. वह ऐसे शख्स नहीं थे, जो अवॉर्ड पाने के लिए कुछ करें.'

3 फरवरी को पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की थी. उससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को 24 जनवरी को उनकी 100वीं जयंती पर मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 फरवरी को एक्स पर नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:-
Bharat Ratna: पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न, PM मोदी ने किया ऐलान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tamil Nadu News: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में दो बड़े धमाके, 16 महिलाओं समेत 23 मजदूरों की मौत, कई घायल
तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में दो बड़े धमाके, 16 महिलाओं समेत 23 मजदूरों की मौत, कई घायल
Heat Wave Alert ! UP-MP समेत इन राज्यों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
हीट-वेव अलर्ट! UP-MP समेत इन राज्यों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
श्रीनगर एयरपोर्ट से सुरक्षाकर्मियों ने दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया, बैग से मिला सैटेलाइट फोन
श्रीनगर एयरपोर्ट से सुरक्षाकर्मियों ने दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया, बैग से मिला सैटेलाइट फोन

वीडियोज

Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking
Kailash Kher Interview: ‘जोगी’ के पीछे की कहानी, नई पीढ़ी को लेकर क्या बोले सिंगर?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
UP Weather: यूपी में अभी से भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में 45 डिग्री के करीब तापमान, लू का अलर्ट जारी
यूपी में अभी से भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में 45 डिग्री के करीब तापमान, लू का अलर्ट जारी
टीम से ड्रॉप करने की हो रही थी मांग, KKR को हारी हुई बाजी जिताने के बाद क्या बोले रिंकू सिंह?
टीम से ड्रॉप करने की हो रही थी मांग, KKR को हारी हुई बाजी जिताने के बाद क्या बोले रिंकू सिंह?
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
बहेड़ा भरेगा किसानों की तिजोरी, ऐसे शुरू करें ये मुनाफे वाली खेती
बहेड़ा भरेगा किसानों की तिजोरी, ऐसे शुरू करें ये मुनाफे वाली खेती
600 KM रेंज, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही ये इलेक्ट्रिक कारें
600 KM रेंज, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही ये इलेक्ट्रिक कारें
Embed widget