एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra: जोशीमठ की वजह से चार धाम यात्रा को जोखिम भरा मानते हैं एक्सपर्ट? जानें राय

Dehradun: अप्रैल से उत्तराखंड के चार धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन लोगों के लिए शुरू हो जाएंगे. ऐसे में जोशीमठ के कारण विशेषज्ञों ने यात्रा को लेकर चिंता जताई है.

Char Dham Yatra Via Joshimath Is Risky: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है. इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन चार धाम यात्रा नजदीक आने के साथ ही जोशीमठ शहर से गुजरने वाले मार्ग में आई ताजा दरारें और धंसाव अधिकारियों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है. हालांकि उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में यात्रा की शुरुआत की तारीख की घोषणा की है. 

जानकारी के मुताबिक विशेषज्ञों की राय है कि चार धाम यात्रा शुरू करना एक अच्छा विचार नहीं है. उन्होंने इसे रिस्की वेंचर करार दिया है. इसके साथ ही चार धाम यात्रा में पिछले साल 16 लाख लोगों की भीड़ देखी गई थी और राज्य के अधिकारियों ने पहले ही संकेत दिया है कि वे इस साल के तीर्थयात्रियों के पिछले साल के रिकॉर्ड 45 लाख को पार करने की उम्मीद करते हैं.

'यात्रा पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव'

सीनियर जियोलॉजिस्ट एसपी सती ने कहा कि यह स्वीकार करने की जरूरत है कि जोशीमठ में गंभीर समस्या है. उन्होंने कहा कि ऐसे में यात्रा का आयोजन करना जोखिम भरा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम तक पहुंचने के लिए राजमार्ग ही एकमात्र रूट है, इसलिए इस समस्या को गंभीरता से समझना चाहिए. जब तक इस घटनाक्रम से जुड़ा एक जियोलॉजिकल अध्ययन नहीं कर लिया जाता और धंसाव के पीछे के कारण का पता नहीं लगा लेते है तब तक हम लोगों से संवेदनशील क्षेत्र में आने के लिए संयम दिखाने के लिए कहेंगे.

उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ को जोड़ने वाले हाईवे पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं. स्थानीय लोगों ने कहा है कि ज्यादातर दरारें जोशीमठ और मारवाड़ी के बीच 10 किमी के हिस्से में दिखाई दी हैं. जोशीमठ के स्थानीय निवासियों के अनुसार, धंसने वाले पहाड़ी शहर के रविग्राम नगर पालिका वॉर्ड में राजमार्ग का एक छोटा हिस्सा भी 'जीरो बेंड' के पास धंस गया है. इसके अलावा बताया कि हाईवे की दरारें पहले सीमेंट से भर दी गई थीं, लेकिन अब फिर से उभरने लगी हैं.

इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ मुद्दे का यात्रा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

25 अप्रैल से खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

अप्रैल से उत्तराखंड के चार धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन लोगों के लिए शुरू हो जाएंगे. यात्रा अक्षय तृतीया पर 22 अप्रैल से शुरू होगी, इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे. वहीं केदारनाथ धाम 25 अप्रैल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुल जाएगा. हालांकि, बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल से खुलेंगे.

ये भी पढ़ें- Shiv Sena Symbol Row: उद्धव ठाकरे को एक और झटका, संसद में शिवसेना दफ्तर शिंदे गुट को दिया गया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget