एक्सप्लोरर

संसद में शपथ लेते ही चंद्रशेखर ने दिखाए कड़े तेवर, बीजेपी सांसद ने टोका तो सुना दी खरी-खरी

Chandra Shekhar Azad Oath: नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने मंगलवार को संसद की सदस्यता की शपथ ली. इस दौरान चंद्रशेखर पर जब बीजेपी के एक सांसद ने तंज कसा तो उन्होंने तुरंत पलटवार किया.

Chandra Shekhar Azad Shapath Video: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हो गया. सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट और बाकी सांसदों ने शपथ ली. सत्र के दूसरे दिन भी सांसदों को शपथ दिलाई गई. दूसरे दिन यूपी के 80 सांसदों ने भी शपथ ली. इनमें नगीना से आजाद समाज पार्टी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी शामिल रहे. शपथ के दौरान चंद्रशेखर के तीखे तेवर भी देखने को मिले. 

दरअसल, चंद्रशेखर ने शपथ लेने के बाद कई नारे लगाए. उन्होंने नमो बुद्धाय, जय भीम, जय भारत, जय संविधान, जय मंडल, जय जवान, जय किसान, भारतीय लोकतंत्र जिंदाबाद, भारत की महान जनता जिंदाबाद के नारे लगाए.

चंद्रशेखर ने बीजेपी सांसद को दिया जवाब

चंद्रशेखर जैसे ही ये नारे लगाकर प्रोटेम स्पीकर की ओर बढ़े, तभी सत्ता पक्ष के सांसदों की ओर से एक आवाज आई, 'पूरा भाषण देंगे क्या...'. इस पर चंद्रशेखर ने तुरंत जवाब दिया, ''देंगे सर इसलिए यहां आए हैं.'' चंद्रशेखर यहीं नहीं रुके वे सीढ़ियों पर कहते नजर आए, ''कहने आए हैं, सुनना पड़ेगा सबको.''

 

शपथ लेने के बाद साइन करना भूले चंद्रशेखर

शपथ लेने के बाद चंद्रशेखर साइन करना भूल गए. वे सीढ़ियों से आगे बढ़ने लगे. तभी वे अखिलेश यादव के पास पहुंचे और हाथ मिलाया. अखिलेश ने उन्हें साइन करने का याद दिलाया. इसके बाद चंद्रशेखर ने साइन किए.

संसद सत्र के शुरुआती दो दिन में सांसदों को शपथ दिलाई गई. आज संसद में स्पीकर का चुनाव होना है. एनडीए के ओम बिरला का मुकाबला विपक्ष के के. सुरेश से है. पहले सरकार की ओर से स्पीकर पद पर सहमति बनाने की कोशिश की गई थी. सरकार ने विपक्ष से स्पीकर पद पर समर्थन देने की मांग की थी. लेकिन विपक्ष डिप्टी स्पीकर पोस्ट की मांग कर रहा था. ऐसे में दोनों के बीच बात नहीं बनी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget