एक्सप्लोरर

केंद्र ने बीजेपी के 32 नेताओं की हटाई सुरक्षा, जानें अमित शाह ने क्यों लिया ये फैसला

MHA Removes BJP Leaders Security: बीजेपी के सांसद समिक भट्टाचार्य ने इसे एक रुटीन कार्रवाई बताया है. वहीं, डायमंड हार्बर से हारे बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि वो ऐसा कई बार देख चुके हैं.

BJP Leaders Security: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार (26 फरवरी, 2025) को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 32 नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली. गृह मंत्रालय की समीक्षा समिति ने एक लिस्ट जारी की, जिसमें पिछले साल लोकसभा चुनाव में हारे कुछ बीजेपी नेताओं के नाम शामिल हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला, पूर्व सांसद दशरथ तिर्की, बीजेपी नेता शंकुदेव पांडा और पूर्व आईपीएस अधिकारी देबाशीष धर उन 32 लोगों में शामिल हैं जिनकी सुरक्षा वापस ले ली गई है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी से हारे डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अभिजीत दास, डायमंड हार्बर के पूर्व विधायक दीपक हलदर, लोकसभा चुनाव में बीजेपी की बोलपुर उम्मीदवार पिया साहा और जंगीपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार धनंजय घोष जैसे नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

अभिजीत दास ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, "मैं हरिद्वार में हूं, मुझे इस संबंध में कुछ नहीं पता. मुझे अब तक कोई संदेश नहीं मिला है. यह एक नियमित मामला है, हर तीन महीने में केंद्रीय गृह मंत्रालय इस संबंध में एक सूची जारी करता है. उनके पास एक प्रोटोकॉल है. फिर से वे सुरक्षा प्रदान करते हैं. पिछले 6.5 सालों में मैंने ऐसा कई बार देखा है. कुछ दिन पहले 20 लोगों के नाम वाली ऐसी लिस्ट आई थी, फिर से कई लोगों को सुरक्षा दी गई थी."

बीजेपी ने सांसद ने क्या कहा?

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद और राज्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, "यह नियमित है. केंद्र तय करता है कि किसे और कब सुरक्षा की जरूरत है और उसी तरह सुरक्षा मुहैया कराई जाती है. उस समय गृह मंत्रालय को लगा होगा कि नेताओं को सुरक्षा की जरूरत है. इस बारे में राजनीति करने जैसा कुछ नहीं है."

ये भी पढ़ें: ममता संग मतभेद, क्या बीजेपी में शामिल होंगे अभिषेक बनर्जी? खुद ही कर दिया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
इमरान खान Vs आतिश अली तासीर: दोनों के मामले कैसे अलग, क्या हैं OCI का नियम
इमरान खान Vs आतिश अली तासीर: दोनों के मामले कैसे अलग, क्या हैं OCI का नियम
Explained: भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget