एक्सप्लोरर

कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में मांग बढ़ी, सरकार ने दी ज्यादा निजी अस्पतालों को अनुमति

कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था. 1 मार्च से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया है. 60 से ज्यादा उम्र वाले लोग फोन से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में अब कोरोना वैक्सीन के अगले चरण के तहत 60 साल के ऊपर के बुजुर्गो का टीकाकरण किया जा रहा है. इसके साथ ही 45 से 60 साल तक के उन लोगों को भी कोरोना का टीका दिया जा रहा है जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं. ऐसे में बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने टीकाकरण के लिए ज्यादा निजी अस्पतालों को अनुमति देने का फैसला किया है.

कोविड-19 टीका सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दिया जा रहा है, जबकि निजी अस्पतालों में लोगों को इसके लिए भुगतान करना पड़ रहा है. प्राइवेट हॉस्पिटलों में कोरोना के टीकाकरण के लिए 250 रुपये की अधिकतम सीमा तय की गई है. इस तरह कोरोना टीके की दो खुराक के लिए आपको 500 रुपये देने होंगे. राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है.

आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई के तहत लगभग 10,000 निजी अस्पतालों, सीजीएचएस के तहत सूचीबद्ध 600 से अधिक अस्पतालों और राज्य सरकारों की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत अन्य निजी अस्पताल कोविड टीकाकरण केन्द्रों (सीवीसी) के रूप में शामिल किया है. इन सभी निजी अस्पतालों की एक लिस्ट स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड की गई है.

60 से ज्यादा उम्र वाले लोग फोन से करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन यदि किसी व्यक्ति को कोरोना का टीका लगवाना है तो सबसे पहले उसे इसके लिये रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए आप खुद कोविन 2.0 पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं आरोग्य सेतु ऐप के जरिये कोविन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, इसके अलावा आप अपने नजदीक के वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

कोविन ऐप या वेबसाइट पर जा कर अपना मोबाइल नंबर डालें, जिसके बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा, इसके बाद आपको अपना नाम, उम्र, लिंग आदि की जानकारी देनी होगी और एक फोटो पहचान पत्र अपलोड करना होगा. अगर आपकी उम्र 45 साल से ज्यादा है और दूसरी बीमारियों से गश्त हैं तो उसका सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा. अब आपको टीकाकरण केंद्र और तारीख का चुनाव करना होगा, एक मोबाइल नंबर के जरिए 4 अपॉइंटमेंट्स लिए जा सकते हैं.

हालांकि 60 से ज्यादा उम्र वाले लोग फोन से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए आपको कॉल सेंटर का नंबर 1507 डायल करना होगा. वहीं 45-60 आयुवर्ग के जो लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत होगी. इस कैटेगरी में 20 बीमारियों की पहचान की गई है। 60 से ऊपर के लोगों के किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें आधार कार्ड के माध्यम से अपनी पहचान को मान्य करना होगा.

ये भी पढ़ें- बाबा रामदेव ने कांग्रेस में फूट को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- नहीं करते हैं कोरोना वैक्सीन का विरोध Corona Virus: कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण को लेकर हुई अहम बैठक, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget