एक्सप्लोरर

पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पहले में लिया हिस्सा

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गृह सचिव गोविंद मोहन और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण स्वयं भरा.

Census 2027 India: देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) पहल में भाग लिया. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है.

शुरू हुई जनगणना

इस पहल के तहत 15 दिनों की स्व-गणना अवधि शुरू हुई है, जिसमें नागरिक सरकारी वेब पोर्टल के जरिए खुद ही अपने परिवार और आवास से जुड़ी जानकारी दर्ज कर सकते हैं. ये पहली बार है जब जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है.

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गृह सचिव गोविंद मोहन और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण स्वयं भरा. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करते हुए लोगों से अपील की कि वे इसमें सक्रिय भागीदारी करें. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस पहल में हिस्सा लिया.

पीएम-राष्ट्रपति ने पहल में लिया हिस्सा

दिल्ली में स्व-गणना की समय-सीमा अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित की गई है. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) और दिल्ली छावनी क्षेत्रों में यह प्रक्रिया तुरंत शुरू हो गई है, जबकि एमसीडी क्षेत्रों में यह 1 मई से 15 मई तक चलेगी. इसके बाद घर-घर जाकर जानकारी जुटाने का अभियान दो चरणों में पूरा किया जाएगा.

जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जा रही है. पहले चरण में आवास और मकानों की गणना होगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या से जुड़ा विस्तृत डेटा एकत्र किया जाएगा. यह डिजिटल पहल पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का अधिकार भी देती है.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एक्शन में सरकार, गलत सूचना-अफवाहों पर पीएम मोदी ने दिए ये कड़े निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget