एक्सप्लोरर

CBSE Class 10 Result Date: 20 जुलाई को 10वीं के नतीजों की संभावना कम, करना होगा थोड़ा और इंतजार 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 20 जुलाई को कक्षा 10वीं के नतीजें जारी करने जा रही थी. वहीं संभावना जताई जा रही है कि आज नतीजे घोषित होने की संभावना कम है.

नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सीबीएसई द्वारा 2021 के कक्षा 10वीं नतीजों को लेकर अटकलें जारी है. सीबीएसई द्वारा 20 जुलाई, 2021 तक नीतेजे घोषित करने की संभावना जताई गई थी लेकिन फिलहाल सीबीएसई से मिली जानकारी के मुताबिक नतीजे घोषित होने की संभावना कम है.

कक्षा 10वीं के आंतरिक मूल्यांकन अंक 30 जून तक बोर्ड को सबमिट किए जा चुके हैं लेकिन कोरोनावायरस के कारण नई प्रक्रिया में ढलने और उस मुताबिक काम करने में बोर्ड के साथ -साथ समस्त स्कूलों को भी वक्त लग रहा है, जिस कारण नतीजों के इंतजार में बैठे छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना होगा. हालांकि बोर्ड ने यह साफ किया है कि नतीजों को जल्द ही घोषित किया जाएगा. कब किया जाएगा, ये फिलहाल साफ नही है.

कैसे जानें रिजल्ट और कैसे प्राप्त होगा रोल नंबर 

सीबीएसई द्वारा आधिकारिक कक्षा 10 रिजल्ट 2021 (CBSE Class 10 result 2021) बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in या cbsersults.nic.in पर ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाता है, इस वर्ष भी नतीजे ऑनलाइन बोर्ड की वेबसाइट पर चेक किए जा सकते हैं लेकिन रोल नंबर को लेकर चल रहे द्वंद को मिटाना जरूरी है. आम तौर पर बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जानने के लिए छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर के जरिए नतीजा आसानी से जान लेते हैं लेकिन परीक्षाएं रद्द होने के कारण एडमिट कार्ड और रोल नंबर बोर्ड द्वारा जारी नही किए गए हैं. लिहाज़ा परीक्षार्थी को रोल नंबर प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करना होगा.

कैसे बोर्ड द्वारा तैयार किया जा रहा है 10वीं का रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 तैयार करने के लिए ईवैल्यूएशन क्राइटेरिया के अंतर्गत टेबुलेशन पॉलिसी के जरिए होगा. सभी स्कूलों को इस पॉलिसी के अनुसार अपने छात्रों के अंकों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा गया था. इन अंकों में पिछली कक्षाओं के नंबरों के साथ प्री बोर्ड के अंक भी शामिल हैं. इस वर्ष कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए सीबीएसई ने अप्रैल माह में 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थीं. लिहाजा छात्रों का मूल्यांकन नई मार्किंग स्कीम (CBSE New marking scheme) के तहत किया जा रहा है, जिसमें 20 प्रतिशत सीबीएसई की पुरानी मार्किंग स्कीम और बाकी का 80 प्रतिशत नतीजा सीबीएसई की नई मार्किंग स्कीम द्वारा तैयार किया जा रहा है.

नई मार्किंग स्कीम में 10वीं  के छात्रों के नतीजे इंटरनल असेसमेंट के आधार पर तैयार किए गए हैं. जिन्हें स्कूलों द्वारा प्राप्त कर तैयार किया जा रहा है. सीबीएसई ने उन छात्रों के लिए विकल्प भी तैयार किया है जो अपने नंबरों से खुश नहीं होंगे. वे सभी छात्र कोरोनावायरस जैसी स्तिथि में बदलाव या सुधार होने के बाद दे सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंः
क्या है ड्रैगन की नई साजिश? लद्दाख के पास लड़ाकू विमानों का नया एयर बेस तैयार कर रहा है चीन

पेगासस खुलासे के बाद दुनियाभर में बवाल, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- सर्विलांस प्रौद्योगिकी का हो बेहतर रेगुलेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget