एक्सप्लोरर

CBI ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए बुलाया

सीबीआई ने अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए बुलाया है. अनिल देशमुख पर मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने वसूली के आरोप लगाए हैं.

मुंबई: सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है.

रविवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने अनिल देशमुख के निजी सहायकों से पूछताछ की थी. सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई को अपनी आरंभिक जांच 15 दिनों के भीतर पूरी करनी है और इसमें लगभग 1 सप्ताह बीतने वाला है. लिहाजा सीबीआई अब कथित मुख्य आरोपी अनिल देशमुख से पूछताछ करेगी और इसके लिए उन्हें बुधवार को बुलाया गया है. सीबीआई के एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में यह पूछताछ की जाएगी.

ध्यान रहे कि इस मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि उन्होंने सचिन वाजे से 100 करोड़ रुपए की उगाही करने के निर्देश दिए थे.  इस बाबत पहले सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच के लिए याचिका दायर की गई थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट भेज दिया था. हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामले की जांच सीबीआई को करने के निर्देश दिए थे.

साथ यह भी कहा था कि सीबीआई 15 दिनों के भीतर इस मामले में अपनी आरंभिक जांच पूरी करें. बॉम्बे हाई कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख सुप्रीम कोर्ट भी गए थे लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिल सकी.

उधर सीबीआई ने इस मामले में जांच के लिए लगभग एक दर्जन अधिकारियों की विशेष टीम मुंबई भेजी हुई है जहां इस बाबत जांच और पूछताछ का काम जारी है. इसी के तहत अब अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) को एनआईए ने 13 मार्च को गिरफ्तार किया था. एनआईए 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के पास एक गाड़ी में विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में जांच कर रही है.

MCD कर्मचारी ने 4000 की मांगी रिश्वत, CBI ने जाल बिछाकर पकड़ा तो घर से बरामद हुए 38 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget