एक्सप्लोरर

MCD कर्मचारी ने 4000 की मांगी रिश्वत, CBI ने जाल बिछाकर पकड़ा तो घर से बरामद हुए 38 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

आरोप है कि यह लोग निगम के अस्थाई कर्मचारियों के एटीएम कार्ड अपने कब्जे में ले लेते हैं और फिर उन्हें सैलरी के नाम पर थोड़ा बहुत पैसा दे देते हैं. 

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली नगर निगम के सहायक सफाई निरीक्षक और एक अस्थाई कर्मचारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. साथ ही एक सफाई निरीक्षक का नाम भी FIR में शामिल किया गया है. आरोप है कि यह लोग निगम के अस्थाई कर्मचारियों के एटीएम कार्ड अपने कब्जे में ले लेते हैं और फिर उन्हें सैलरी के नाम पर थोड़ा बहुत पैसा दे देते हैं. 

इसके अलावा खाते में जो पैसे आते हैं, उसकी बाबत भी रिश्वत मांगते हैं. इनमें गिरफ्तार सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर ओमपाल को सीबीआई की विशेष अदालत ने पूछताछ के लिए 2 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. सीबीआई को इन लोगों के यहां से छापेमारी के दौरान 38 लाख रुपये नकद और अन्य अहम दस्तावेज बरामद हुए

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक दिल्ली नगर निगम के ओल्ड रोहतक रोड किशनगंज वार्ड 81 में तैनात एक अस्थाई कर्मचारी ने सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत दी थी. शिकायत में कहा गया था कि शिकायतकर्ता साल 1998 से एमसीडी सिटी एसपी जोन  के वार्ड नंबर 81 में अस्थाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा है. आरोप है कि एमसीडी किशनगंज ओल्ड रोहतक रोड के अधिकारी उससे तनख्वाह के एवज में रिश्वत मांग रहे हैं. 

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका बैंक खाता आईडीबीआई बैंक कस्तूरबा गांधी मार्ग नई दिल्ली में एमसीडी किशनगंज कार्यालय के द्वारा सैलरी खाते के तौर पर खोला गया था. इसी खाते में उसकी तनख्वाह और अन्य भत्ते आते हैं. आरोप है कि पिछले 6 महीने से अधिकारी शिकायतकर्ता को काम पर भी नहीं रख रहे थे और कोई तनख्वाह भी नहीं दे रहे थे.

इसी दौरान शिकायतकर्ता के खाते में 8000 रुपये एरियर के तौर पर आए तो सहायक सफाई निरीक्षक ओमपाल ने उससे फोन करके 8000 रुपये के रिश्वत की मांग की. शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि एमसीडी के अधिकारी उसका एटीएम अपने पास रखते हैं और सैलरी आने पर खुद पैसा निकाल कर थोड़ा बहुत पैसा अस्थाई कर्मचारियों को देते हैं.

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उसका एटीएम कार्ड उसके पास है, लिहाजा अधिकारी काम पर नहीं ले रहे थे और उसका ऑफिस रिकॉर्ड भी खराब करने की धमकी दे रहे थे. शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में एक सफाई इंस्पेक्टर एक सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर का नाम शामिल किया था.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता की शिकायत को जब आरंभिक जांच पर लिया तो उस दौरान ओमपाल और शिकायतकर्ता के बीच फोन पर भी बात हुई. जिसमें शिकायतकर्ता ने 8000 रुपये की जगह 4000 रुपये लेने को कहा. दोनों के बीच 4000 पर सौदा तय हुआ. ओमपाल ने उसे पैसा लेकर अपने पास बुलाया.

शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाकर सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर ओमपाल और दिल्ली नगर निगम के एक अस्थाई कर्मचारी जितेंद्र को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इन दोनों को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने ओमपाल को पूछताछ के लिए 2 दिन के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया, जबकि अस्थाई कर्मचारी जितेंद्र को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. 

इस मामले में एक अन्य सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ भी जांच की जा रही है. सीबीआई के मुताबिक इस मामले में जब आरोपियों के घरों पर छापेमारी हुई तो उनके कब्जे से लगभग 38 लाख रुपये नकद और अन्य अहम दस्तावेज बरामद हुए सीबीआई के मुताबिक जिस सेनेटरी इंस्पेक्टर का नाम सामने आया है, उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है.

महाराष्ट्र में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा टली, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget