एक्सप्लोरर

सीबीआई ने शुरू की तब्लीगी जमात के संचालकों और मिलने वाले विदेशी डोनेशन की जांच, बढ़ सकती हैं मौलाना साद की मुश्किलें

दिल्ली में तब्लीगी जमात में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद से इसके मुखिया मौलाना साद की मुश्किलें लगातार बढ़ती दिख रही हैं. अब सीबीआई ने तब्लीगी जमात में आने वाले विदेशी डोनेशन और समात के संचालकों की जांच शुरू कर दी है.

नई दिल्लीः तब्लीगी जमात और उसके मुखिया मौलाना साद की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं. सीबीआई ने अब इस मामले में आरंभिक जांच के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीबीआई ने तब्लीगी जमात के संचालकों और जमात में आने वाले कथित अवैध विदेशी डोनेशन की जांच के मामले में आई शिकायत के आधार पर यह जांच शुरू की है.

सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया कि सीबीआई को 'शिकायत मिली थी कि तब्लीगी जमात और उसके संचालकों के पास अवैध तरीके से विदेशी चंदा आ रहा है. इसके साथ ही इस बारे में यह भी आरोप है कि इस विदेशी चंदे के लिए कानूनी अनुमति नहीं ली गई है. सीबीआई ने शिकायत के आधार पर आरंभिक जांच का मामला दर्ज किया है.

सीबीआई के आला अधिकारी ने बताया आरंभिक जांच के मामले के तहत सीबीआई किसी भी शख्स को ना तो कानूनी तौर पर नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुला सकती है, और ना ही किसी संस्थान या घर पर इस बाबत छापा मार सकती है.

अधिकारी का कहना है कि इस जांच के तहत दस्तावेजों के आधार पर दी गई शिकायत की जांच की जाती है और इस जांच के दौरान यदि यह पाया जाता है कि दी गई शिकायत में जो तथ्य दिए गए हैं उनके आधार पर मामला आपराधिक धाराओं के तहत बनता है तो उसके बाद सीबीआई ऐसे मामलों में नियमित केस यानी आरसी जिसे आम बोलचाल की भाषा में F.I.R. कहा जाता है वह दर्ज करती है. उसके बाद अधिकारिक तौर पर कानूनी कार्रवाई शुरू करती है.

सीबीआई द्वारा आरंभिक जांच शुरू किए जाने के बाद तब्लीगी जमात और मौलाना साद समेत उनके सभी सहयोगियों की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं. अगर सीबीआई को आरंभिक जांच के दौरान तथ्य मिल गए और एफआईआर दर्ज हो गई तो दिल्ली पुलिस और आयकर विभाग के बाद सीबीआई का शिकंजा भी तब्लीगी जमात और उनके सहयोगियों पर जाएगा.

बता दें कि अभी तक किसी भी जांच एजेंसी ने मौलाना साद को पूछताछ का नोटिस जारी नहीं किया है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तब्लीगी जमात में भाग लेने वाले विदेशी जमातियों के खिलाफ 43 आरोप पत्र कोर्ट के सामने दाखिल किए हैं. जिन पर जून में सुनवाई होनी है. ईडी और दिल्ली पुलिस दोनों का दावा है कि इस मामले में जांच जारी है और जल्द ही मौलाना साद को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. वहीं अभी तक दोनों एजेंसियों के दावे हवा-हवाई साबित हुए हैं क्योंकि मौलाना साद को अभी तक पूछताछ का कोई नोटिस जारी नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर: पुलिस का दावा, पुलवामा में दूसरे हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी हिजबुल के आतंकी की  सच्चाई का सेंसेक्स: सोशल मीडिया पर टिड्डियों के हमले को लेकर दिल्ली सरकार ने दी चेतावनी? सच जानिए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget