एक्सप्लोरर

Chanda Kochhar Arrested: चंदा कोचर और उनके पति को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Chanda Kochhar: चंदा कोचर ने 2012 में ICICI बैंक का नेतृत्व किया और कथित तौर पर वीडियोकॉन समूह को 3,250 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था. उन्होंने ने ICICI बैंक के सीईओ और एमडी के पद से इस्तीफा दे दिया था.

Chanda Kochhar Arrested: सीबीआई ने ICICI की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें वीडियोकॉन ग्रुप के वेणुगोपल धूत के अलावा नूपावर रिन्यूएबल, सुप्रीम एनर्जी, वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड को आपराधिक साजिश से संबंधित IPC की धाराओं के अनुसार दर्ज प्रथामिकी में आरोपी बनाया गया था क्योंकि वीडियोकॉन को दिया गया कर्ज नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) में बदल गया, जिसके बाद इसे 'बैंक धोखाधड़ी' माना गया.

सितंबर 2020 में प्रवर्तन निदेशालय ने चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था. उस दौरान 78 करोड़ की संपत्ति को भी कुर्क और जब्त किया गया था.

चंदा कोचर की 50 फीसदी की हिस्सेदारी

चंदा कोचर ने 2012 में आईसीआईसीआई बैंक का नेतृत्व किया और कथित तौर पर वीडियोकॉन समूह को 3,250 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था और छह महीने बाद वेणुगोपाल धूत के स्वामित्व वाली सुप्रीम एनर्जी ने नूपावर रिन्यूएबल्स को 64 करोड़ रुपये का कर्ज दिया, जिसमें कोचर की 50 फीसदी की हिस्सेदारी है.

लोन के इरेगुलरिटी को लेकर जाताई चिंता 

2012 में वीडियोकॉन को दिए गए 3,250 करोड़ के मामले में ICICI और वीडियोकॉन के निवेशक अरविंद गुप्ता को इरेगुलरिटी दिखी, जिसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर 2016 में आरबीआई और पीएम को लेटर लिखा था लेकिन उनकी शिकायत को लेकर किसी पक्ष ने भी ध्यान देने की कोशिश नही की. फिर दो साल बाद 2018 में व्हिसल-ब्लोअर ने शिकायत की थी.

CEO का पद छोड़ने के बाद FIR दर्ज

गौरतलब है कि 2018 में 59 साल की चंदा कोचर ने ICICI बैंक के सीईओ और एमडी के पद से इस्तीफा दे दिया था. चंदा कोचर पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और तेल गैस अन्वेषण कंपनी वीडियोकॉन ग्रुप को फेवर किया था. इस्तीफा देने के बाद 2019 में CBI  ने चंदा कोचर के खिलाफ FIR दर्ज की और यह आरोप लगा था कि ICICI बैंक को धोखा देने के लिए कुछ लोन निजी कंपनी को दिए गए थे.

ये भी पढ़े: कोरोना के खतरे की आपदा में भी आखिर सरकार ने ढूंढ ही लिया अपने लिए अवसर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
CJP Protest LIVE: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में राहुल-प्रियंका गांधी का मार्च, PM आवास के पास नारेबाजी
LIVE: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में राहुल-प्रियंका गांधी का मार्च, PM आवास के पास नारेबाजी
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget