एक्सप्लोरर

महुआ मोइत्रा की जाएगी संसद सदस्यता? एथिक्स कमेटी अपनी सिफारिश वाली रिपोर्ट सोमवार को लोकसभा में करेगी पेश

Cash for Query Row: सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के आरोप के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ सकती है.

Cash for Query Case: सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के आरोप के मामले में एथिक्स कमेटी तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन की सिफारिश करने वाली रिपोर्ट सोमवार (4 दिसंबर) को लोकसभा में पेश करेगी. इसी दिन यानी चार दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और 22 दिसंबर को समाप्त होगा. 

बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली आचार समिति (एथिक्स कमेटी) ने मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की थी. समिति के छह सदस्यों ने निष्कासित करने वाली रिपोर्ट का समर्थन किया था तो वहीं चार ने इसका विरोध किया था. इस रिपोर्ट को दस नवंबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भेजा गया था. 

कमेटी के सामने इस दौरान मोइत्रा भी पेश हुईं थी. उन्होंने और समिति में शामिल अन्य  विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया था कि उनसे निजी सवाल किए गए हैं. इसको खारिज करते हुए विनोद कुमार सोनकर ने कहा था कि ऐसा नहीं है. 

क्या दावा किया था?
हाल ही में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया था कि अडानी ग्रुप से जुड़े मामले में महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल करने के लिए कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे और महंगे गिफ्ट लिए हैं. इसके बाद दुबे ने इसको लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत कर कार्रवाई की मांग थी. फिर बिरला ने मामला एथिक्स कमेटी को सौंप दिया था. 

दुबे के आरोप पर दर्शन हीरानंदानी का साइन किया हुआ एफिडेविट सामने आया था. इसमें उन्होंने कहा कि हां, मोइत्रा को पैसे और गिफ्ट दिए हैं. मोइत्रा ने अडानी ग्रुप से जुड़े मामले में सवाल संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने के लिए किए हैं. 

महुआ मोइत्रा आरोप पर क्या कहती रही हैं?
महुआ मोइत्रा निशिकांत दुबे के आरोप को खारिज करते हुए कहती रही हैं कि उन्हें अडानी ग्रुप के मामले पर चुप कराने के लिए निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला करते हुए कहा था कि ये लोग मुझे चुप कराने चाहते हैं.

बता दें कि साल 2005 में रिश्वत लेकर सवाल पूछने के  मामले में कई सांसदों को राज्यसभा की आचार समिति की सिफारिश के बाद  निष्कासित कर दिया गया था. 

ये भी पढ़ें- निशिकांत दुबे ने लगाया महुआ मोइत्रा पर आरोप, कहा- 'दुबई के होटल का बिल किसने जमा किया?'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget