एक्सप्लोरर

Case Against Writers: सिख इतिहास से संबंधित तीन किताबों के लेखकों के खिलाफ मामला दर्ज

Sikh History: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (Punjab School Education Board) ने इस माह की शुरुआत में 12वीं कक्षा की संबंधित किताबों पर रोक लगा दी थी

Sikh History: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने इतिहास (History) की उन 3 किताबों के लेखकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्हें सिख इतिहास से जुड़े तथ्यों को कथित तौर पर गलत तरीके से पेश करने पर हाल में प्रतिबंधित कर दिया गया था. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (Punjab School Education Board) ने इस माह की शुरुआत में 12वीं कक्षा की संबंधित किताबों पर रोक लगा दी थी और इसके बाद लेखकों के खिलाफ यह कदम उठाया गया है. मामले में शिक्षा मंत्री गुरुमीत सिंह मीत हेयर ने कहा था कि लेखकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने ‘मॉर्डन एबीसी ऑफ हिस्ट्री ऑफ पंजाब’ (Modern ABC Of History Of Punjab) के लेखक मंजीत सिंह सोढी, ‘हिस्ट्री ऑफ पंजाब’ (History Of Punjab) की लेखक महिंदर पाल कौर और ‘हिस्ट्री ऑफ पंजाब’ के लेखक एम एस मान के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद मोहाली थाने में मामला दर्ज किया गया.

जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रतिबंधित की गईं किताबें
इन किताबों को जालंधर के तीन अलग-अलग प्रकाशकों ने प्रकाशित किया था. जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर इन किताबों को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया था. यह समिति सिरसा की शिकायत के बाद बनाई गई थी. सिरसा ने अपनी शिकायत में कहा था कि किताबों में कुछ ऐसी बातें हैं जो सिख इतिहास के अनुरूप नहीं हैं. 

पंजाब के शिक्षामंत्री ने लेखकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी
इसके पहले एक मई को पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत ने कहा था कि इन किताबों में सिख इतिहास से जुड़े तथ्यों को कथित रूप से तोड़-मरोड़ कर पेश करने वाले लेखकों और प्रकाशकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे कहा था, सिख इतिहास हम सभी के लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य है. सिख इतिहास से जुड़े गलत तथ्य 12वीं कक्षा की ‘पंजाब का इतिहास’ नामकी पुस्तक में प्रस्तुत किए गए थे. मंत्री ने कहा था कि सरकार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना और उन्हें गुरुओं के इतिहास, सिख जगत और पंजाब से अवगत कराना है.

यह भी पढ़ेंः 
Heatwave in India: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में तेज धूप और लू का कहर, सोमवार को मिल सकती है राहत

Chintan Shivir में उठी मांग राहुल गांधी बनें अध्यक्ष, 'जनजागरण यात्रा' कर जनता से करें संवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget