एक्सप्लोरर

MasterStroke: नागरिक संशोधन बिल पर बड़ा सवाल, ईसाइयों को नागरिकता मिलेगी तो मुसलमानों को क्यों नहीं ?

बिल रविवार देर रात लोकसभा से पास हो गया. बिल के पक्ष में 311 वोट पड़े जबकि विपक्ष में सिर्फ 80 वोट पड़े. अब कल राज्यसभा में इस बिल को पेश किया जाएगा.

नई दिल्ली: लोकसभा में अमित शाह के भाषण में विरोधियों के मन में उठते एक-एक सवाल का जवाब था. गृह मंत्री ने संसद के जरिये भरोसा दिलाने की कोशिश की कि बिल को लेकर उठते सवालों में कोई दम नहीं है. अमित शाह ने देश के मुसलमानों को भी विश्वास दिलाया कि सरकार उनके साथ है. नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर लोगों के अंदर अभी बहुत सारे सवाल हैं. हमने कोशिश की है कि उन बड़े सवालों को पांच हिस्सों में बांट कर उसका जवाब आपको दें.

सवाल- ईसाईयों को नागरिकता मिलेगी तो मुसलमानों को क्यों नहीं ? जवाब- बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा- अगर हिंदुस्तान भी हिंदुओं को शरण नहीं देगा तो फिर वो कहां जाएंगे. मैं गिन रही थी कि कितने देश हैं जो इस्लामिक हैं तो मैं हैरान हुई. ऐसे देश 40 के करीब हैं. मैं गिन रही थी कितने ऐसे देश हैं जहां ईसाई धर्म है, वो भी 40 के आसपास हैं. फिर मैंने गिनना चाहा कि कितने देश का धर्म हिंदू है तो एक भी नहीं. मीनाक्षी लेखी के इस बयान से पहला सवाल और पुख्ता हो जाता है. जब 40 देश धार्मिक तौर पर ईसाई देश माने जाते हैं फिर ईसाईयों को भारत की नागरिकता देने का कानून है लेकिन मुसलमानों को नहीं.

बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाक शामिल म्यांमार, भूटान क्यों नहीं ? अमित शाह ने इसका जवा दिया- तीन देश जिनसे हमारी सीमा जुड़ती है, उन देशों के 6 समुदायों को हम नागरिकता देंगे क्योंकि उनके देश में उनके साथ प्रताड़ना हुई है.

श्रीलंका के तमिल शरणार्थियों को भी नागरिकता मिलेगी क्या ? तमिल शरणार्थियों को लेकर जवाब गृह मंत्री अमित शाह ने दिया और कहा कि शास्त्री-भंडारनाइके समझौते के तहत श्रीलंका के तमिलों को पहले ही नागरिकता मिल चुकी है.

नेपाल में मधेशियों पर अत्याचार फिर वो बिल से अलग क्यों ? सरकार ने इसका भी जवाब दिया. अमित शाह ने कहा इंडो- नेपाल समझौता 1950 के मुताबिक नेपाल के नागरिकों के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है. वो नागरिकता भी हासिल कर सकते हैं और यहां संपत्ति भी खरीद सकते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल, क्या मुसलमानों को देश छोड़ना होगा ? इसका जवाब बहुत साफ है, कल अमित शाह ने कई बार इसका जवाब दिया. उन्होंने कहा- इस देश के किसी मुसलमान को इस बिल से कोई वास्ता नहीं. ये बिल बाहर से आने वाले 6 समुदाय के शरणार्थियों से जुड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget