एक्सप्लोरर

CAA का विरोध: पुडुचेरी यूनिवर्सिटी की गोल्ड मेडलिस्ट रबीहा ने मेडल लेने से किया इनकार

रबीहा का कहना है कि मैंने एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए विरोध में ऐसा किया है. रबीहा का दावा है कि दीक्षांत समारोह शुरू होने से पहले एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें ऑडिटोरियम छोड़ने को कहा था.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश में विरोध जारी है. इस बीच मास कम्युनिकेशन में गोल्ड मेडलिस्ट पुडुचेरी यूनिवर्सिटी की एक छात्रा रबीहा अब्दुर्रहमान आज कल चर्चा में हैं. रबीहा अब्दुर्रहमान ने दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल लेने से इनकार कर दिया है. रबीहा का कहना है कि मैंने एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए विरोध में ऐसा किया है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ऑडिटोरियम छोड़ने को कहा था- रबीहा

रबीहा का दावा है कि दीक्षांत समारोह शुरू होने से पहले एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें ऑडिटोरियम छोड़ने को कहा और इस समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जाने के बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी गई. यहां राष्ट्रपति के जाने के बाद भी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देने का कार्यक्रम जारी रहा था.

हिजाब पहनने की वजह से अंदर नहीं जाने दिया गया- रबीहा

रबीहा को राष्ट्रपति के रहते कार्यक्रम में क्यों नहीं जाने दिया गया इसकी असल वजह से रबीहा भी खुद को अंजान बताती हैं. हालांकि, रबीहा को ये भी लगता है कि हिजाब पहनने की वजह से उसे राष्ट्रपति के रहते अंदर नहीं जाने दिया गया. केरल से ताल्लुक रखनेवाली रबीहा अब्दुरेहीम ने मास कम्यूनिकेशन विषय में परास्नातक की पढ़ाई की है.

बाहर क्या हुआ है इसकी जानकारी नहीं- अधिकारी

छात्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी डिग्री ले ली है लेकिन संशोधित नागरिकता के विरोध में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए स्वर्ण पदक लेने से इनकार कर दिया है. हालांकि विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि बाहर क्या हुआ है.

यह भी पढ़ें-

अब NPR पर हंगामा: ओवैसी बोले- NPR के जरिए ही NRC लागू की तैयारी में है मोदी सरकार

झारखंड में हेमंत सरकार: सुबह 11 बजे होगी JMM विधायक दल की बैठक, 28 को हो सकता है शपथ ग्रहण

National Award: 'हामिद' के लिए चाइल्ड आर्टिस्ट तल्हा अरशद रेशी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, दिया ये रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget