एक्सप्लोरर

CAA: शाहीन बाग को मिला किसानों का समर्थन, प्रदर्शन में शामिल होंगे पंजाब के 800 किसान, आज होंगे दिल्ली रवाना

आठ फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए वोट भी डाले जाएंगे. इन्हीं कारणों को देखते हुए शाहीन बाग और सरिता विहार में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.बीजेपी शाहीन के प्रदर्शन के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है तो वहीं आप का आरोप है कि केंद्र सरकार चुनाव के लिए जानबूझकर शाहीन बाग का मुद्दा उठा रही है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में पिछले 52 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. अब इस प्रदर्शन को किसानों का समर्थन भी मिल गया है. पंजाब के संगरूर से आज दोपहर 12 बजे करीब 800 किसान शाहीन बाग के लिए रवाना होंगे. बताया जा रहा है कि ये लोग अगले चार दिनों तक शाहीन बाग में रहेंगे.

शाहीन बाग और सरिता विहार में बढ़ी सुरक्षा

बता दें कि जामिया नगर इलाके में प्रदर्शन के दौरान पिछले तीन-चार दिनों से फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं. वहीं, आठ फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए वोट भी डाले जाएंगे. इन्हीं कारणों को देखते हुए शाहीन बाग और सरिता विहार में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस के साथ-साथ यहां एसएसबी और झारखंड आर्म्ड फोर्स मौजूद हैं.

शाहीन बाग प्रदर्शन में बड़ी मात्रा में महिलाएं शामिल हैं, ऐसे में महिला सुरक्षा बल भी यहां पर तैनात है. पुलिस बैरी गेटिंग के पास एक मेटल डिटेक्टर भी लगाया गया है. अंदर जाने वालों और अंदर से आने वालो दोनों की चेकिंग हो रही है.

क्राइम ब्रांच कर रही है फायरिंग की घटनाओं की जांच

यहां यह भी बता दें कि जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर रविवार रात को हुई फायरिंग की घटना की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. इससे पहले भी जामिया और शाहीन बाग में हुई फायरिंग की घटना की जांच क्राइम ब्रांच ही कर रही थी.

दिल्ली के मौसम में अब ठंड कम होने लगी है लेकिन लेकिन राजधानी के एक हिस्से शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पिछले 52 दिनों से प्रदर्शन जारी है...

चुनाव के बीच सियासी अखाड़ा बना शाहीन बाग

दिल्ली के चुनावी मौसम में शाहीन बाग का प्रदर्शन सियासी अखाड़ा बनने लगा है. बीजेपी शाहीन के प्रदर्शन के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है तो वहीं आप का आरोप है कि केंद्र सरकार चुनाव के लिए जानबूझकर शाहीन बाग का मुद्दा उठा रही है.

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़कड़डूमा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शाहीन बाग विपक्ष की प्रयोगशाला बन गया है. पीएम मोदी ने कहा, ''शाहीन बाग के पीछे राजनीति का एक ऐसा डिजाइन है जो राष्ट्र के सौहार्द को खंडित करने के इरादे रखता है. अगर ये सिर्फ कानून का विरोध होता तो सरकार के तमाम आश्वासन के बाद इसे समाप्त हो जाना चाहिए था लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस राजनीति का खेल खेल रहे हैं.'' शाहीन बाग प्रदर्शन को लेकर ये पीएम मोदी का पहला बयान था.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव: सर्वे में AAP या BJP, जानिए- किस पार्टी की झोली में कितनी सीटों का अनुमान

CAG की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, 2015 से 2018 के बीच जरूरी समानों की किल्लत से जूझ रही थी सेना, नहीं मिले कपड़े-राशन

रांची: खाते में 15 लाख नहीं आए तो शख्स ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget