एक्सप्लोरर

असम में फिर भड़का CAA का विरोध प्रदर्शन, पीएम मोदी के दौरे के दिन AASU और विपक्षी पार्टियों की भूख हड़ताल

Assam CAA Protest: एएएसयू अध्यक्ष ने सीएए के इंप्लीमेंटेशन को लोगों के साथ अन्याय करार देते हुए राज्य भर में भूख हड़ताल करने की बात कही. इससे पहले यूओएफए ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था.

Citizenship Amendment Act: असम में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध एक बार फिर भड़क उठा. अब ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) और 30 अन्य संगठन इसका विरोध प्रदर्शन करेगी. 9 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर रहेंगे. उसी दिन इन संगठनों ने असम के सभी जिलों में 12 घंटे की भूख हड़ताल करने की बात कही है.

'असम के लोगों ने सीएए को स्वीकार नहीं किया'

एएएसयू अध्यक्ष उत्पल सरमा ने गुवाहाटी में अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद कहा कि सीएए के इंप्लीमेंटेशन को लोगों के साथ अन्याय करार दिया. उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने सीएए को कभी स्वीकार नहीं किया है और इसके इंप्लीमेंटेशन की दिशा में किए जाने वाले सरकार के किसी भी कदम का विरोध किया जाएगा.

सीएए को लागू करने के विरोध को लेकर उन्होंने कहा, "हम कानूनी लड़ाई के साथ-साथ केंद्र के फैसले के खिलाफ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखेंगे." फरवरी महीने की शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि सीएए नियमों को लोकसभा चुनाव से पहले अधिसूचित और लागू किया जाएगा.

यूओएफए ने भी सौंपा ज्ञापन

इससे पहले गुरुवार (29 फरवरी) को संयुक्त विपक्षी मंच असम (यूओएफए) ने भी राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के जरीए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें सीएए को रद्द करने और असम में इसे लागू नहीं करने की मांग की गई थी. यूओएफए की ओर से कहा गया कि अगर सीएए रद्द नहीं किया गया तो वे राज्य भर में लोकतांत्रिक जन आंदोलन चलाएंगे.

असम में दिसंबर 2019 में सीएए के विरोध में हिंसक विरोध प्रदर्शन किया गया था. सीएए के खिलाफ भारत के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन मुसलमानों को इसके दायरे से बाहर करने को लेकर था. वहीं यूओएफ गैर-मुस्लिम अवैध अप्रवासियों को नागरिक बनने की अनुमति देने के खिलाफ है.

यूओएफए की ओर से राज्यव्यापी बंद की धमकी देने के बाद असम के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने चेतावनी दी है कि आंदोलन के दौरान होने वाले वित्तीय नुकसान की वसूली आंदोलन के आयोजकों से की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: युवराज सिंह को गुरदासपुर, अक्षय कुमार को चंडीगढ़ और जया प्रदा को साउथ से उम्मीदवार बना सकती है BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget