एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के संकट के बीच दिल्ली विधानसभा में आज पेश किया जाएगा बजट

दिल्ली विधानसभा में आज दिल्ली सरकार का पेश किया जाएगा. बजट सत्र दोपहर दो बजे से शुरू होगा.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय बजट सत्र आज बुलाया गया है. कोरोना के खतरे को देखते हुए दिल्ली विधानसभा के 5 दिन के बजट सत्र को घटाकर 1 दिन का कर दिया गया है. पहले ये सत्र 23 मार्च से 27 मार्च तक चलना था.

ये बजट तब पेश किया जा रहा जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप को झेल रही है. कल ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के खतरे के चलते सोमवार यानी आज से दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा की थी लेकिन बताया था कि दिल्ली विधानसभा के लिए बजट सत्र रद्द नहीं होगा.

बता दें कि दोपहर 2 बजे से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा जिसमें दिल्ली सरकार का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा और आज ही इसे पारित कर दिया जाएगा.

सत्र के दौरान दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली का वर्ष 2019-20 का आर्थिक सर्वे और आउटकम बजट की स्टेटस रिपोर्ट सदन के सामने पेश करेंगे.  इसके बाद वर्ष 2020-21 का दिल्ली का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक इस बार दिल्ली सरकार लगभग 63000 करोड़ रुपये का बजट पेश कर सकती है. वहीं ये भी माना जा रहा है कि चुनाव से पहले दी गई अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी के बारे में बड़ा एलान किया जा सकता है.

31 मार्च तक लॉकडाउन है दिल्ली

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की थी कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर 23 मार्च यानि आज सुबह 6 बजे से राजधानी लॉकडाउन में रहेगी. उन्होंने उप-राज्यपाल अनिल बैजल के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि लॉकडाउन 31 मार्च को आधी रात 12 बजे तक चलेगा.

केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन में सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन नहीं चलेगा और दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा लेकिन स्वास्थ्य, खानपान, जल और विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus: देश में कोरोना का कहर और बढ़ा, संक्रमित मरीजों की तादाद 396 हुई, अबतक 7 की मौत

Coronavirus: जनता कर्फ्यू के दौरान एबीपी न्यूज़ नेटवर्क ने दिया अपना अहम योगदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget