एक्सप्लोरर

भारत में चोरी-छिपे घुसने की फिराक में थे आतंकी! सुरक्षाबलों ने बॉर्डर पर ही मार गिराया

जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है. घटना शुक्रवार और शनिवार की रात की है. बीएसएफ के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी.

Jammu BSF News: जम्मू में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है. यह घटना शुक्रवार और शनिवार की रात की है. बीएसएफ ने बताया कि जवानों ने समय रहते कार्रवाई कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना आरएस पुरा सेक्टर की अब्दुलियान चौकी के पास हुई. रात के समय जब जवान सीमा पर निगरानी कर रहे थे, तभी उन्होंने एक व्यक्ति को सीमा पार करते हुए देखा. उसे रुकने की चेतावनी दी गई, लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता गया.

बीएसएफ ने जताई कड़ी आपत्ति

जवानों ने स्थिति को गंभीर मानते हुए फायरिंग की, जिसमें वह घुसपैठिया मारा गया. अभी उसकी पहचान और उसके इरादों की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद बीएसएफ ने पाकिस्तानी अधिकारियों के सामने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. बीएसएफ ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया के लिए ले जाया. बीएसएफ ने कहा है कि उनके जवान सीमा पर पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी तरह की घुसपैठ को सफल नहीं होने देंगे.

बीएसएफ जम्मू के प्रवक्ता ने कही ये बात

बीएसएफ जम्मू के पीआरओ ने कहा, "4 और 5 अप्रैल 2025 की रात को जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने एक संदिग्ध शख्स को सीमा पार करते हुए देखा. जवानों ने उसे रुकने को कहा, लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा. इस पर बीएसएफ के जवानों ने खतरा देखते हुए उसे गोली मार दी. वह घुसपैठिया मारा गया. अभी उसकी पहचान और उसके आने के मकसद का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

'कौआ के कोसने से ढोर नहीं मरता...', वक्फ बिल का विरोध करने वालों पर नाराज हुए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget