एक्सप्लोरर

Bridge collapsed: 'उद्घाटन से पहले ही भरभरा कर गिरा अररिया का पुल', पानी में बहे 12 करोड़, जानें नितिन गडकरी का रिएक्शन

Bridge collapsed: अररिया में पुल ढहने पर सिकटी सीट से विधायक विजय कुमार ने कहा कि निर्माण कंपनी के मालिक की लापरवाही के कारण पुल ढहा है. ऐसे में हम मांग करते हैं कि प्रशासन इसकी जांच कराए.

Bridge collapsed: बिहार के अररिया जिले के परारिया गांव में बकरा नदी पर बने एक नवनिर्मित पुल का एक हिस्सा मंगलवार (18 जून) को सुबह ढह गया. 12 करोड़ से निर्मित इस पुल का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था. हालांकि, इस मामले पर अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि बिहार के अररिया में जो पुल ढहा, उसका निर्माण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के तहत नहीं हुआ था. इसका काम बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत चल रहा था.

दरअसल, बिहार के अररिया जिले में बकरा नदी पर बना पुल कुर्सा कांटा और सिकटी इलाकों को जोड़ता है. इसका निर्माण बिहार सरकार ने हाल ही में करवाया था. हालांकि, पुल तक पहुंचने के लिए सड़कें नहीं बनने के कारण इसे अभी तक खोला नहीं गया था. ऐसे में फिलहाल, कोई जनहानि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि सिकटी ब्लॉक में स्थित बकरा नदी के पड़रिया घाट पर 12 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया गया था.

पुल ढहने के कारणों का नहीं चल पाया पता- SP

वहीं, इस घटना के फौरन बाद अररिया के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन घटनास्थल पर पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि "बकरा नदी पर बने नए पुल का एक हिस्सा ढह गया है. फिलहाल, मामले की जांच के लिए अधिकारी वहां पहुंच गए हैं. हालांकि, अभी तक पुल ढहने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

 

निर्माण कंपनी के मालिक की लापरवाही के कारण पुल ढहा 

अररिया में पुल ढहने पर सिकटी सीट से विधायक विजय कुमार ने कहा कि निर्माण कंपनी के मालिक की लापरवाही के कारण पुल ढहा है. ऐसे में हम मांग करते हैं कि प्रशासन इसकी जांच कराए. बता दें कि, बिहार में पुल ढहने का ये कोई पहला मामला नहीं हैं. इससे पहले भी इसी साल मार्च में सुपौल जिले में कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल ढह गया था. वहीं, सुपौल में पुल ढहने से एक शख्स की मौत हो गई थी, जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ें: 'धोखाधड़ी करने वाला कोई डॉक्टर बन गया तो...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget