एक्सप्लोरर

PAK की हथियार तस्करी की कोशिश फिर नाकाम, BSF ने जब्त किया गोला-बारूद का बड़ा जखीरा, मेड-इन-चाइना पिस्तौल भी बरामद

पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन घुसपैठ का ये दूसरा प्रयास है. BSF और पंजाब पुलिस ने 8 जनवरी की देर रात भी गुरदासपुर सेक्टर में ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था.

BSF Recovered Weapons Dropped by Drone: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारत में ड्रोन के माध्यम से हथियारों की तस्करी के एक और प्रयास को विफल कर दिया है. बीएसएफ ने पंजाब के गुरदासपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन को भारत में प्रवेश करने से रोक दिया. वहीं क्षेत्र में तलाशी अभियान के बाद हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया है.

अधिकारियों के मुताबिक, 17 और 18 जनवरी की दरमियानी रात को उंचा टकला गांव गुरदासपुर के बाहरी इलाके में तैनात BSF की एक पार्टी ने पाकिस्तान की तरफ से आने वाले एक संदिग्ध ड्रोन की आवाज सुनी. त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन की आवाज की दिशा में फायरिंग की.

भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

अधिकारियों के अनुसार, बीएसएफ के जवानों ने 17 राउंड फायरिंग के बाद ड्रोन को वापस पाकिस्तान भेज दिया. गौरतलब है कि फायरिंग के दौरान जवानों ने पास के इलाके में कुछ गिरने की आवाज सुनी. इसके बाद, इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया गया और जल्द ही बीएसएफ के जवानों ने लकड़ी के बेस फ्रेम वाला एक पैकेट जब्त कर लिया. 

क्या-क्या हुआ बरामद?

अधिकारियों के अनुसार, सैनिकों ने चार मेड-इन-चाइना पिस्तौल, आठ मैगजीन और कुल 47 गोलियां बरामद कीं. इलाके में विस्तृत तलाशी अभियान शुरू किया गया है. उल्लेखनीय है कि 10 दिनों में पाकिस्तान की ओर से इस तरह का यह दूसरा ड्रोन घुसपैठ का प्रयास है. बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने 8 जनवरी की देर रात भी एक संयुक्त अभियान में गुरदासपुर सेक्टर में ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था.

लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहा 'पाक'

गौरतलब है पाकिस्तानी पक्ष की ओर से पंजाब से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने और राज्य में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी करके क्षेत्र में शांति भंग करने के लिए ड्रोन घुसपैठ के प्रयासों में तेजी आई है. हालांकि, सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात बीएसएफ के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से किए गए सभी प्रयासों को विफल कर दिया है.

ये भी पढ़ें- शहबाज के बयान के बाद फिर पलटा पाकिस्तान, कहा- जब तक आर्टिकल 370 की बहाली नहीं, तब तक...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget