एक्सप्लोरर

BMC चुनाव के लिए शिवसेना से गठबंधन की कोशिश में MNS लेकिन उद्धव ने नहीं उठाया राज का फोन

मुंबई: राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस इस बार बीएमसी में अपने अस्तित्व की लडाई लड़ रही है. हालत ये है कि राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई और शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे को गठबंधन के लिए सात बार फोन किया, लेकिन उद्धव ने एक बार भी राज का फोन नहीं उठाया.

राज ठाकरे ने गठबंधन का प्रस्ताव लेकर MNS नेता बाला नांदगांवकर को भेजा

दरअसल जब से शिवसेना ने बीजेपी से अपना गठबंधन तोड़ा है, तब से राज ठाकरे इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश में लगे हैं. बीएमसी चुनाव के लिए राज ठाकरे की शिवसेना के साथ गठबंधन करना चाहते हैं. लेकिन जब उद्धव ठाकरे ने उनका फोन नहीं उठाया तो राज ठाकरे ने अपने खास नेता बाला नांदगांवकर को प्रस्ताव लेकर उद्धव के घर मातोश्री भेजा.

एमएनएस के नेता बाला नांदगांवकर ने कहा, ‘’मेरे सामने राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को सात बार फोन किया. हमने एक लाइन का प्रस्ताव दिया था कि हमारी सीटें हमें चाहिए बाकी आप बड़े भाई हो हम छोटे भाई है, बाकी हमारी कोई शर्त नहीं है.

उद्धव ठाकरे ने किसी प्रस्ताव के मिलने की बात से इंकार किया

हालांकि शिवसेना के तेवरों से ऐसा लग रहा है कि वो फिलहाल एमएनएस के साथ किसी गठजोड़ के मूड में नहीं है. खुद उद्धव ने एमएनएस की तरफ से किसी प्रस्ताव की बात को ही खारिज कर दिया.

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘’मेरे पास गठबंधन के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया है. अब यह सब खबरे आप मीडिया के माध्यम से ही सुन रहा हूं कि किसे फ्रेंडली मैच करना है और किसी को क्या करना है. और उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी.’’

सवाल ये है कि क्या राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र की सियासत में अपनी अंतिम सांसें गिन रही है. वरना राज ठाकरे को शिवसेना के सामने ऐसे हाथ फैलाने की जरूरत क्यों पड़ती.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget