एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश में आग का गोला बनी पटाखा फैक्ट्री, ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत; सीएम नायडू ने दिए जांच के आदेश

Andhra Pradesh Firecracker Unit Explosion: इस त्रासदी के बारे में जानने के बाद जगन ने पार्टी नेताओं को दुर्घटना स्थल का दौरा करने और पीड़ितों के परिवारों को मदद करने का निर्देश दिया.

Andhra Pradesh Firecrackers Plant Explosion: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार (13 अप्रैल, 2025) को एक पटाखा कारखाने में आग लगने से दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया और उन्होंने ने मामले में जांच के आदेश भी दिए. साथ ही अधिकारियों से रिपोर्ट सौंपने को कहा.

राज्य की गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया, ‘‘आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए.’’ उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. दुर्घटना दोपहर लगभग 12:45 बजे हुई और अधिकारी फिलहाल शवों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

कैसे हुआ पटाखा प्लांट में विस्फोट

अग्निशमन अधिकारी डी निरंजन रेड्डी ने कहा, "आज दोपहर करीब 1 बजे, हमें एक कॉल आया जिसमें कहा गया कि एक बड़ा विस्फोट हुआ है. हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. 3 दमकल गाड़ियां और 50 कर्मचारी मौके पर पहुंचे. 8 लोगों की मौत हो गई और 7 गंभीर रूप से घायल हो गए. विस्फोट का कारण मैनुअल त्रुटि प्रतीत होता है."

पूर्व सीएम जगनमोहन रेड्डी ने सरकार से किया ये आग्रह

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पुलिस की मदद कर रहे हैं. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और सरकार से पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया. उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं से पीड़ितों को हर संभव सहायता देने को भी कहा. इस त्रासदी के बारे में जानने के बाद जगन ने पार्टी नेताओं को दुर्घटना स्थल का दौरा करने और पीड़ितों के साथ-साथ उनके परिवारों को सभी जरूरी मदद करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: जगनमोहन रेड्डी की सुरक्षा में चूक, भड़की YSRCP ने PM मोदी और अमित शाह से कर दी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO के 100 साइंटिस्ट ने नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट ने नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
CBI Action: 5 लाख की रिश्वतखोरी के आरोप में कर्नाटक KAPL के MD गिरफ्तार, छापेमारी में नकदी और सोना बरामद
5 लाख की रिश्वतखोरी के आरोप में कर्नाटक KAPL के MD गिरफ्तार, छापेमारी में नकदी और सोना बरामद
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget