एक्सप्लोरर

कल से काले धन को सफेद करने की स्कीम: 50% टैक्स देकर करें काला धन सफेद

नई दिल्लीः एक अप्रैल, 2017 से पहले की बेहिसाबी नकदी या बैंक खाते में जमा का खुलासा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई( के तहत किया जा सकता है. इस योजना के तहत खुलासा करने वाले को 50 फीसदी टैक्स और जुर्माना देना होगा. पीएमजीकेवाई के तहत बैंकों में बेहिसाबी जमा पर 50 फीसदी टैक्स और पेनल्टी का प्रावधान है. इसके अलावा घोषणा करने वाले को कुल राशि के एक चौथाई हिस्से को 4 साल तक बिना ब्याज वाले खाते में रखना होगा.

राजस्व सचिव हसमुख अढिया ने आज काले धन को सफेद करने की स्कीम का ऐलान किया जो कल से शुरू हो रही है. आज प्रेस कॉन्फेंस में हसमुख अढिया ने बताया कि काले धन के बारे में टैक्स प्रशासन को जानकारी देने के लिये एक नई ई-मेल आईडी बनाई गई है. blackmoneyinfo@incomtax.gov.in पर कालेधन से जुड़ी जानकारी दी जा सकती है. वहीं इसपर निष्क्रिय खातों, जनधन खातों में जमा के बारे में दैनिक सूचना प्राप्त की जा सकती है.

जानें इस स्कीम की खास बातें

  • राष्ट्रपति ने कराधान कानून दूसरा संशोधन विधेयक को स्वीकृति दे दी है. नई कालाधन खुलासा योजना के तहत की गई घोषणा को गोपनीय रखा जायेगा.
  • इसके तहत 50 फीसदी टैक्स देकर काले धन को सफेद किया जा सकेगा. 50 फीसदी टैक्स देकर अपनी काली कमाई को सफेद किया जा सकता है.
  • खुद बताने पर काले धन का 50 फीसदी टैक्स लगेगा. ये टैक्स देकर बाकी कमाई को व्हाइट बनाया जा सकता है.
  • लोकसभा ने कराधान कानून दूसरा संशोधन विधेयक, 2016 को धन विधेयक के रूप में 29 नवंबर को पारित किया है. पीएमकेजीवाई इसी विधेयक का हिस्सा है.
  • जानकारी का इस्तेमाल अभियोजन के लिये नहीं किया जायेगा. खुलासा योजना का लाभ और अभियोजन से छूट लेने के लिए जमा पर किए गए कर पेमेंट की रसीद दिखानी होगी.
  • काला धन खुलासा योजना कल से खुलेगी और 31 मार्च 2017 को बंद होगी. किये गये खुलासे पर 50 फीसदी टैक्स और जुर्माना लगेगा.
  • अगर आय का खुलासा नहीं किया तो आयकर छापों में बिना हिसाब किताब वाली पुरानी और नई मुद्रा को जब्त किया जायेगा.
  • स्कीम के तहत 31 मार्च तक काले धन का खुलासा करना है. काला धन धारक चाहें तो ई-मेल के जरिए भी काले धन की सूचना दे सकते हैं.
  • इस योजना में फॉरेन एक्सचेंज, तस्करी, नारकोटिक्स ड्रग, गैर कानूनी गतिविधियां रोधक कानून, भ्रष्टाचार रोधक कानून, मनी लांड्रिंग कानून आदि से किसी तरह की छूट नहीं दी गई है.

हसमुख अढिया ने साफ कहा है कि नोटबंदी के बाद हर लेनदेन पर कड़ी निगरानी की जा रही है और बैंक में जमा करने पर भी काले धन मालिक बच नहीं पाएंगे. काले सफेद के हर खेल पर सरकार की नजर है, हर लेनदेन की सरकार को पूरी जानकारी है. नई घोषित योजना के तहत कालेधन की घोषणा नहीं कर बाद में आयकर रिटर्न में उसे आय के रूप में दिखाने पर कुल मिलाकर 77.25 फीसदी तक का जुर्माना और टैक्स देना सकता है. यही नहीं, अगर किसी ने इस योजना के तहत व उसके बाद रिटर्न में भी इस तरह के धन का खुलासा नहीं किया तो टैक्स पर 10 फीसदी का अतिरिक्त जुर्माना लगेगा और मुकदमा भी चलाया जाएगा.

सीडीबीटी के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 393 करोड़ रुपये का काला माल जब्त किया गया है. इसमें 76 करोड़ रुपये का सोना और 316 करोड़ कैश के रूप में जब्त किया जा चुका है. इस तरह काले धन की पकड़ हो रही है और हर तरह से देश में काले धन का ट्रांजेक्शन रोका जा रहा है. नये नोट में 80 करोड़ रुपये सहित कुल 316 करोड़ रुपये जब्त किए. साथ ही 76 करोड़ रुपये के गहने भी जब्त किए. कुल 393 करोड़ रुपये की नकदी और सोना छापेमारी में जब्त हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget