एक्सप्लोरर

दिल्ली: बीजेपी ने तेज की चुनावी तैयारियां, अलग-अलग राज्यों से कार्यकर्ता प्रचार के लिए पहुंचे

विधानसभा चुनावों में बीजेपी अपने अलग-अलग राज्यों के कार्यकर्ताओं को चुनावी राज्यों में भेजती है और इनको अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाती है. फिलहाल अभी 150 कार्यकर्ता आ गए हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं. इस कड़ी में बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों से करीब 150 कार्यकर्ताओं को दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए बुला लिया है. ये 150 कार्यकर्ता प्रचार के लिए दिल्ली में पहुंच भी गए हैं. बीजेपी के बाहर के ये सभी कार्यकर्ता मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब से आए हैं. इनमें कुछ विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी हैं. इन लोगों को अलग विधानसभा में अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है. इन जिम्मेदारियों में प्रचार प्रसार, बूथ मैनेजमेंट और बूथ लेवल मीटिंग जैसे काम शामिल हैं.

ऐसा पहली बार नहीं है जब बीजेपी दूसरे राज्यों से अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी राज्य में बुला रही है. विधानसभा चुनावों में बीजेपी अपने अलग-अलग राज्यों के कार्यकर्ताओं को चुनावी राज्यों में भेजती है और इनको अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाती है. गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों में भी ऐसा किया गया था. तब दिल्ली बीजेपी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भेजा गया था.

दिल्ली बीजेपी के महासचिव राजेश भाटिया का कहना है कि "जब भी किसी राज्य में चुनाव होता है तो अन्य राज्यों के बीजेपी कार्यकर्ता स्वेच्छा से अन्य राज्यों में काम करने जाते हैं. कार्यकर्ता की इच्छा होती है कि मेरे पास समय है, अनुभव है, क्षमता है और मैं क्षमता का प्रयोग अपनी पार्टी को जिताने के लिए राज्य में करूं."

राजेश भाटिया ने बताया कि ऐसे कार्यकर्ता जो कि बाहर से आते है प्रचार करने उनको प्रवासी कार्यकर्ता कहते हैं. उनका कहना था कि "प्रवासी कार्यकर्ता राज्यों में काम के लिए आते हैं. संगठन के चुनाव में उसका लाभ होता है. उनका किसी से कोई स्वार्थ नहीं होता है वो बस संगठन के लिए आते हैं. ये सभी जो भी कमी होती है उसको बताकर पार्टी को मजबूत करते हैं." फिलहाल अभी 150 कार्यकर्ता आ गए हैं. वहीं जैसे-जैसे चुनाव प्रचार बढ़ेगा वैसे और राज्यों से भी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें-

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनते बिगड़ते रिश्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
बंगाल: दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
बंगाल: दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
‘जब ये बिहार-बंगाल में चुनाव हारते हैं तब...’, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला
‘जब ये बिहार-बंगाल में चुनाव हारते हैं तब...’, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget