एक्सप्लोरर

BJP Vs Congress: 'डोकलाम विवाद हुआ तो राहुल गांधी चीनी टेंट में पकड़े गए थे', कांग्रेस के सत्याग्रह पर बीजेपी का तीखा हमला

BJP Vs Congress: अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में प्रदर्शन जारी है. इस बीच आज बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अग्निपथ योजना को लेकर बातचीत की.

BJP Press Conference on Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के विरोध में पिछले पांच दिन से देश के हर हिस्से में युवाओं द्वारा  प्रदर्शन कर इसे वापस लेने की मांग की जा रही है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अग्निपथ योजना को लेकर बातचीत की और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. 

उन्होंने कहा कि सेना की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव लाना आज का फैसला नहीं बल्कि 1989 से ही इसपर विचार किया जा रहा था. 1989 में पहली बार इस मामले पर पेपर प्रजेंट किया गया था और चिंतन किया गया था कि किस प्रकार सेना की उम्र को कम किया जा सके ताकि सेना की जो औसत उम्र है वह कम हो सके. उन्होंने कहा कि आज औसत उम्र अगर 32 साल है तो अग्निपथ स्कीम इसे 26 साल पर लाकर खड़ा करेगा, ये अपने आप में सेना के लिए गौरव का विषय है. 

पात्रा ने कहा, 'जिस प्रकार सेना की कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल पूरी ने अग्निपथ योजना को समझाया है. मुझे लगता है कि अब इसके विषय में कोई संशय नहीं है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए. उन्हें देश की सेना पर भरोसा नहीं है. वह राजनीति में गिरावट पैदा कर रह रही है. 

कांग्रेस को युवाओं पर भरोसा नहीं

पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को आपने देश के युवाओं का इतना भी भरोसा नहीं है. आज वह सत्याग्रह कर रहे हैं, लेकिन जब डिफेंस के पास विमान नहीं थे. 10 सालों तक वह डिप्लिटेड स्ट्रेंथ में काम कर रही थी, तब कांग्रेस की सरकार ने एयरफोर्स में एक विमान ऐड नहीं किया. उन्होंने कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक कह रहे हैं कि अगर ये योजना लागू होती है तो देश खून से लथपथ हो जाएगा. क्या सेना के लिए काम करना खून से लथपथ होना है. 

पात्रा ने आगे कहा, प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का एक ही मकसद है और वह है सरकार को गिराना. हालांकि इनकी पार्टी ने देश के लिए कुछ नहीं किया है. कांग्रेस ने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक तक को तो नहीं छोडा. डोकलाम विवाद हुआ तो राहुल गांधी चीनी टेंट में पकड़े गए थे. 

ये भी पढ़ें:

President Election 2022: राजनाथ सिंह ने उद्धव ठाकरे से की बात, राष्ट्रपति चुनाव में मांगा NDA के लिए समर्थन

Indo-Pak Relations: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो चाहते हैं भारत से दोस्ती, कहा- संबंध तोड़ना देश हित में नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: 'अमृतपाल सिंह को संसद में क्यों नहीं बुलाया गया', चरणजीत चन्नी ने राहुल गांधी का माइक बंद करने का लगाया आरोप
Live: 'अमृतपाल को संसद में क्यों नहीं बुलाया गया', चन्नी ने पूछा, LoP का माइक बंद करने का आरोप
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'जाओ लुधियाना में 2-3 और स्वेटर बेचो', सुप्रीम कोर्ट को याचिकाकर्ता से क्यों कहनी पड़ी ऐसी बात?
'जाओ लुधियाना में 2-3 और स्वेटर बेचो', सुप्रीम कोर्ट को याचिकाकर्ता से क्यों कहनी पड़ी ऐसी बात?
Mumbai Temperature: मुंबई में आखिर क्यों तापमान पहुंचा 40 डिग्री, क्या है इसके पीछे की वजह, एक्सपर्ट्स ने किया खुलासा
मुंबई में आखिर क्यों तापमान पहुंचा 40 डिग्री, क्या है इसके पीछे की वजह, एक्सपर्ट्स ने किया खुलासा

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
LPG Crisis Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
LPG Crisis Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget