एक्सप्लोरर

Indo-Pak Relations: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो चाहते हैं भारत से दोस्ती, कहा- संबंध तोड़ना देश हित में नहीं

Indo-Pak Relations: बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग है. उन्होंने सवाल किया कि क्या भारत के साथ संबंधों को तोड़ने से पाकिस्तान के हितों की सेवा हो रही है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्री (Foreign Minister ) बिलावल भुट्टो-जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) ने गुरुवार को भारत (India) के साथ संबंध बहाली की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि नई दिल्ली के साथ संबंध तोड़ना देश हित में नहीं होगा क्योंकि इस्लामाबाद पहले से ही ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग’’ है.

इस्लामाबाद में सामरिक अध्ययन संस्थान के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए बिलावल ने कहा, ‘‘भारत के साथ हमारे मुद्दे हैं. पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध, संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है. आज, हमारे बीच गंभीर विवाद हैं और अगस्त 2019 की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता.’’

दोनों देशों के संबंध बिगड़े
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने के लिए पांच अगस्त, 2019 को भारत ने संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की घोषणा की थी, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में दरार आ गई. भारत के फैसले पर पाकिस्तान से कड़ी प्रतिक्रिया हुई, जिसके चलते राजनयिक संबंधों को कमतर किया गया और भारतीय दूत को निष्कासित कर दिया गया.

कश्मीर मुद्दे पर बिलावल ने कहा कि यह मुद्दा ‘‘विदेश मंत्री बनने के बाद से मेरी किसी भी बातचीत का आधार बिंदु बन गया है.’’ भारत के साथ संबंध बहाली का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘मई में, हमारे पास परिसीमन आयोग था (जम्मू-कश्मीर में) और फिर हाल में पदाधिकारियों की ‘इस्लामोफोबिया’ वाली टिप्पणी एक ऐसा माहौल बनाती है, जिसमें पाकिस्तान के लिए जुड़ाव असंभव नहीं, हालांकि, बहुत मुश्किल है.’’

बिलावल ने थिंक टैंक कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या भारत के साथ संबंध तोड़ने से पाकिस्तान के हितों की पूर्ति हो रही है, चाहे वह कश्मीर पर हो, चाहे वह बढ़ते इस्लामाफोबिया पर हो या भारत में हिंदुत्व की विचारधारा पर जोर देना हो.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत के साथ अच्छे संबंधों की जमकर वकालत की है. बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग है. कई देशों के साथ हमारा कोई इंगेजमेंट नहीं है. उन्होंने सवाल किया कि क्या भारत के साथ संबंधों को तोड़ने से पाकिस्तान के हितों की सेवा हो रही है.

दोस्ती का हाथ 
ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तान (Pakistan) की शहबाज शरीफ सरकार (Shehbaz Sharif Government) आने वाले दिनों में भारत (India) की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा सकती है. हालांकि, भारत ने कई मौकों पर स्पष्ट किया है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकती है. अगर पाकिस्तान को बातचीत करनी है तो उसे बिना शर्त आतंकवाद का समर्थन बंद करना होगा.

यह भी पढ़ें: 

Pakistan: शहबाज शरीफ और इमरान खान से अधिक अमीर हैं उनकी पत्नियां, जानें कितनी संपत्ति हैं उनके पास

Pervez Musharraf Health: दुबई में परवेज मुशर्रफ की हालत हुई नाजुक, अब स्वदेश लौटने की जताई इच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: नूरखान एयरबेस पर लैंड हुआ अमेरिकी विमान, ईरान से बातचीत को लेकर इस्लामाबाद में हलचल तेज
Live: नूरखान एयरबेस पर लैंड हुआ अमेरिकी विमान, ईरान से बातचीत को लेकर इस्लामाबाद में हलचल तेज
नकली नौकरी का मायाजाल, और असली वीजा… कैसे H1B Visa फ्रॉड के चलते US में फंसे 2 भारतीय
नकली नौकरी का मायाजाल, और असली वीजा… कैसे H1B Visa फ्रॉड के चलते US में फंसे 2 भारतीय
US Iran Peace Talks 2.0: पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान, ईरान बातचीत को नहीं तैयार, ट्रंप की बढ़ने वाली है टेंशन?
पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान, ईरान बातचीत को नहीं तैयार, ट्रंप की बढ़ने वाली है टेंशन?
दूसरे दौर की बातचीत से पहले हॉर्मुज को लेकर अड़ा ईरान! अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को आसिम मुनीर ने क्यों किया फोन?
होर्मुज पर ईरान की जिद, इस्लामाबाद 2.0 वार्ता से पहले ट्रंप को मुनीर का फोन, दी ये एडवाइस

वीडियोज

Vinfast launches VF MPV 7 at Rs 24.49 Lakh #vinfast #mpv #carlaunch #autolive
TVS NTORQ 150 Review: Best 150cc Scooter Right Now? #tvs #ntorq150 #review #autolive
Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Peace Talks 2.0: पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान, ईरान बातचीत को नहीं तैयार, ट्रंप की बढ़ने वाली है टेंशन?
पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान, ईरान बातचीत को नहीं तैयार, ट्रंप की बढ़ने वाली है टेंशन?
राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह
राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह
Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर के बाद 'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
Japan Earthquake: भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 'शतक' के साथ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 'शतक' के साथ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
JEE Main Result 2026: जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
दिल्ली: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद के बीच खूनी खेल! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
दिल्ली: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद के बीच खूनी खेल! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
Aloe Vera Farming Tips: ऐसे शुरू करें एलोवेरा की खेती, 1 हेक्टेयर में होगी 10 लाख तक की कमाई
ऐसे शुरू करें एलोवेरा की खेती, 1 हेक्टेयर में होगी 10 लाख तक की कमाई
Embed widget