एक्सप्लोरर

'न खाएंगे न खाने देंगे और जिसने खाया है, उससे निकलवाएंगे', संजय सिंह की गिरफ्तारी पर BJP

BJP On Sanjay Singh: संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि सरकार जानबूझकर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है.

Sanjay Singh Arrest: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को शराब नीति घोटाले में ईडी ने गिरफ्तार किया है. आप का कहना है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी बदले की भावना से की गई है. हालांकि, बीजेपी का कहना है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी की वजह शराब घोटाला है. आप नेता की गिरफ्तारी की बाद से ही विपक्ष बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमलावर है. विपक्ष का कहना है कि सरकारी एजेंसियों के जरिए विपक्ष को डराया जा रहा है.

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार (5 अक्टूबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. पात्रा ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी शराब घोटाले को लेकर हुई है. उन्होंने आम आदमी पार्टी की नीति को घोटाला करने वाली नीति बताया. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि आप घोटाले को लेकर जब पंजाब में कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई करती है, तो उसको सही ठहराया जाता है. मगर जब उनके नेताओं पर कार्रवाई होती है, तो उसको गलत ठहराया जाता है.

झूठ बोल रहे थे संजय सिंह

संबित पात्रा ने कहा कि संजय सिंह कह रहे थे शराब घोटाले की चार्जशीट में उनका नाम नहीं है. मगर वह झूठ बोल रहे थे. उनका कहना था कि उनके घर से कुछ नहीं निकला है. अगर सच में ऐसा होता, तो फिर ईडी उनको गिरफ्तार नहीं करती. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि शराब घोटाले के सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा को संजय सिंह ने फोन किया था. उन्होंने शराब घोटाले का आरोप सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी पर लगाया है. 

मामले में फंसेगा कोई बड़ा आदमी: बीजेपी

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि संजय सिंह के यहां छापेमारी के बाद जो डॉक्यूमेंट्स बाहर आए हैं, वो आम आदमी पार्टी के बहुत ऊपर तक पहुंच रहे हैं. ये किसी न किसी ऐसे व्यक्ति को फंसाएगी, जो आम आदमी पार्टी की चेन में बहुत बड़ा है. उन्होंने कहा कि पहली बार पूरे विश्व में ऐसा हुआ है कि शराब को बोतलें ज्यादा बिकी, लेकिन पैसा कम आया. यह लोग कहते थे कि कानून अपना काम करेगा और अब कानून पर ही सवाल उठा रहे हैं.

संबित पात्रा ने साफ कर दिया है कि शराब घोटाले में जो लोग भी शामिल हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि संजय सिंह के साथ भी वही होने वाला है, जो मनीष सिसोदिया के साथ हुआ है. बीजेपी ने कहा है कि ना खाएंगे ना खाने देंगे और जिसने खाया है उससे निकलवा भी लेंगे. बता दें कि मनीष सिसोदिया शराब घोटाले में अभी जेल में बंद हैं. 

ईमानदारी का सर्टिफिकेट लेने वाले जेल में बंद: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी शराब घोटाले पर बात की है. रायपुर में एक कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल पर हंस रहे हैं और उनके चेहरे का तनाव देख रहे हैं. आप के उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री जेल में हैं. उन्होंने कहा कि जिस-जिस को अरविंद केजरीवाल ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटते रहे वे 1 साल से जेल में हैं.

यह भी पढ़ें: मुख्य सचिव की रिपोर्ट, मनीष सिसोदिया पर शिकंजा, ईडी की एंट्री और फिर संजय सिंह की गिरफ्तारी... पढ़ें 14 महीने में अब तक क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का ...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का ...'
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में बोले नितिन गडकरी
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget